देश

‘बंगाल की धरा इस समय अत्याचार से प्रताड़ित महिलाओं के करुण स्वरों से छलनी हो रही है’, संदेशखाली पर सुधांशु त्रिवेदी ने TMC को कोसा

West Bengal Sandeshkhali News: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में स्थित संदेशखाली में महिलाओं पर अत्याचार का मुद्दा गरमाया हुआ है. सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) के नेताओं और पुलिस पर आरोप हैं कि वे महिलाओं के यौन शोषण करने वालों पर कार्रवाई नहीं होने दे रहे और उन्हें शह दे रहे हैं.

आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने बंगाल की हालत पर TMC सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आड़े हाथों लिया. भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा— “पश्चिम बंगाल की धरती इस समय अत्याचार से प्रताड़ित और दुखी महिलाओं के करुण स्वरों से छलनी हो रही है. दुख की बात है कि वहां की सरकार इस विषय पर अत्यंत असंवेदनशील और अमानवीय रवैया अपना रही है.”

‘पीड़िताओं पर दवाब डालने का प्रयास कर रही एसआईटी’

सुधांशु त्रिवेदी बोले— “भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष को आज भी वहां (संदेशखाली) जाने से रोका गया. कल हमारे प्रदेश अध्यक्ष को बलपूर्वक वहां जाने से रोका गया और अब सरकार ने वहां धारा 144 लागू कर दी है. वहां की SIT महिलाओं को न्याय दिलाने की जगह उन पर दवाब डालने का प्रयास कर रही है ताकि वे इस विषय को आगे ना बढ़ाए.”

यह भी पढ़िए: Sandeshkhali Documentary: ‘बंगाल में महिलाओं पर हुआ जुल्म..’, BJP ने दिखाई डॉक्यूमेंट्री; जानें- कौन है शाहजहां शेख, जिस पर हैं दरिंदगी के आरोप

मानवाधिकार आयोग (NHRC) की टीम संदेशखाली पहुंची

इस बीच खबर आई है कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) की टीम संदेशखाली पहुंच गई है. ये टीम संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं से मुलाकात करेगी. इससे पहले बंगाल पुलिस ने भाजपा की महिला टीम को संदेशखाली जाने से रोक दिया था. भाजपा डेलिगेशन की अगुआई भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी कर रही थीं. उस दौरान डेलिगेशन और पुलिस के बीच नोंक-झोंक भी हुई. इसके बाद लॉकेट को हिरासत में ले लिया गया. इससे पहले 16 फरवरी को भी केंद्रीय मंत्री और महिला सांसदों के प्रतिनिधिमंडल को संदेशखाली नहीं जाने दिया गया था.

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

Bigg Boss के घर में फीमेल कंटेस्टेंट के साथ की ऐसी हरकत, बीच शो में पुलिस ने आकर किया गिरफ्तार

'बिग बॉस' के इतिहास में एक ऐसा वाकया भी आया था जब शो के बीच…

6 seconds ago

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना के साथ शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानिए मां शैलपुत्री से जुड़े आध्यात्मिक व योगिक पहलू

Sharadiya Navratri 2026: मां शैलपुत्री का स्वरूप सिखाता है कि कैसे एंग्जायटी और कॉरपोरेट तनाव…

31 seconds ago

दिल्ली में आज फिर CJP की हुंकार… मेट्रो से मिलेगी राहत, सड़कों पर ट्रैफिक का पेच; जानें पूरा रूट

CJP Protest: दिल्ली में 11 अक्टूबर को CJP के जंतर-मंतर मार्च को लेकर सुरक्षा कड़ी…

44 minutes ago

अगले 20 घंटे और भारी कुदरत की मार! 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से तूफान

Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…

1 hour ago

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

1 hour ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

2 hours ago