महंगे प्रोडक्ट्स को कहें बाय! घर पर आसानी से ऐसे बनाएं चुकंदर का हेयर मास्क
By Shubhra Rai
पूर्व सीएम अखिलेश यादव
UP Rajya Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज होती दिखाई दे रही है. प्रदेश में 10 सीटों के लिए होने वाले राज्यसभा चुनाव में भाजपा और सपा अपने-अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए सारे तिकड़म भिड़ा रही है. तो वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव को बड़ा झटका लगा है. क्योंकि जेल में बंद सपा के विधायक इरफान सोलंकी वोट नहीं कर पाएंगे. खबर सामने आ रही है कि कोर्ट ने उनको आने वाले राज्यसभा चुनाव में वोट देने से रोक दिया है. ऐसे में माना जा रहा है कि, अब सपा के लिए अपने तीसरे उम्मीदवार को जिताना और मुश्किल हो जाएगा.
तो दूसरी ओर खबर सामने आ रही है कि, इस लड़ाई में उतरकर राजा भैया ने चुनाव को और भी दिलचस्प बना दिया है. सूत्रों की मानें तो राजा भैया के पास उनका खुद का वोट और उनकी पार्टी में प्रतापगढ़ की बाबागंज सीट से विधायक विनोद सरोज का वोट है, जिसको भाजपा और सपा दोनों की हासिल करना चाहती है. तो वहीं सूत्रों के हवाले से खबर सामने आ रही है कि, राजा भैया ने शर्त रखी है कि जो कौशांबी लोकसभा की सीट पर उनकी पार्टी के नेता शैलेंद्र कुमार को टिकट देगा. वह उसको ही वोट देंगे.
बता दें कि, राजा भैया अपनी पार्टी जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के नेता और तीन बार के सांसद शैलेंद्र कुमार को इस सीट से प्रत्याशी बनान के इच्छुक हैं और यहां की सीट अपने खाते में करना चाहते हैं. उनका दावा है कि, इस सीट पर उनका प्रत्याशी अगर किसी गठबंधन के साथ उतरेगा तो वो इस सीट को जीत लेंगे. तो वहीं राजनीतिक जानकार मानते हैं कि राजा भैया ने ऐसा दांव चल दिया है कि किसी न किसी को तो मानना ही पड़ेगा और राज्यसभा चुनाव के लिए बचे हुए चार दिनों में जो भी दल राजा भैया के शर्त को मान लेगा. उसी के खाते में उनका वोट चला जाएगा.
खबर ये भी सामने आई है कि, सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने राजा भैया से मुलाकात की थी तो वहीं अखिलेश यादव से भी उनकी फोन पर बात हुई थी. इसके अलावा राजा भैया की सीएम योगी से भी बात हुई है. बताया जा रहा है कि, राज्यसभा में अपने-अपने प्रत्याशी को वोट देने की दोनों दलों से मांग की गई. इस पर राजा भैया ने वोट देने की शर्त पर कौशांबी की सीट की मांग की है. तो वहीं सूत्रों के हवाले से खबर सामने आ रही है कि, भाजपा ने तो इस पर अभी कुछ नहीं कहा है लेकिन अखिलेश ने हामी भर दी है.
Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…
राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…
पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…
Conversion and Blackmail Case: पीलीभीत में एक युवक ने प्रेम संबंधों की आड़ में जबरन…
पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत…