देश

सांसद के ‘जीरो परफॉर्मेंस’ पर सम्मान समारोह? यवतमाल में आपस में ही भिड़ गए शिवसैनिक, पूर्व पदाधिकारी पार्टी से बाहर

रिपोर्ट- अभिषेक


यवतमाल नगर परिषद चुनाव के नतीजों ने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के अंदर की कलह को सड़क पर ला दिया है. चुनाव में मिली करारी हार जहां पार्टी का खाता तक नहीं खुल सका. अब पार्टी नेताओं के बीच ‘तू-तू मैं-मैं’ और हंगामे का कारण बन गई है.

इस पूरे विवाद के केंद्र में हैं पूर्व पदाधिकारी संतोष ढवले. चुनाव में मिली शून्य सीटों से नाराज ढवले ने सीधे तौर पर सांसद संजय देशमुख को निशाने पर लिया है. ढवले का मानना है कि पार्टी की इस दुर्गति के लिए पूरी तरह से सांसद देशमुख की कार्यशैली जिम्मेदार है.

विरोध जताने के लिए ढवले ने एक अनोखा और थोड़ा व्यंग्यात्मक तरीका चुना. उन्होंने सांसद के जीरो परफॉर्मेंस के लिए एक ‘नकली सम्मान समारोह’ आयोजित करने का ऐलान कर दिया. यह कार्यक्रम यवतमाल के उत्सव मंगल कार्यालय में होना था, लेकिन इसे लेकर जो ड्रामा हुआ, उसने शहर के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी.

जब कार्यक्रम स्थल पर भिड़ गए शिवसैनिक

जैसे ही इस ‘सम्मान समारोह’ की खबर उभाठा गुट के जिला अध्यक्ष राजेंद्र गायकवाड़ को लगी, वे अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए. गायकवाड़ और उनके साथ आए शिवसैनिकों ने ढवले के इस कदम को पार्टी विरोधी बताते हुए जमकर हंगामा किया. देखते ही देखते उत्सव मंगल कार्यालय में तनाव फैल गया और हंगामे की वजह से कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही रुक गया.

पार्टी के वफादार कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस तरह के सार्वजनिक तमाशे से पार्टी की छवि खराब होती है. उनका मानना है कि अगर कोई शिकायत थी, तो उसे पार्टी के भीतर सुलझाना चाहिए था, ना कि इस तरह का विवादित आयोजन करके भ्रम फैलाना चाहिए.

पार्टी से छुट्टी और बढ़ता तनाव

इस अनुशासनहीनता को देखते हुए शिवसेना (UBT) ने कड़ा रुख अपनाया है और संतोष ढवले को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. हालांकि, ढवले के निष्कासन के बावजूद यवतमाल में शिवसैनिकों के बीच की खाई कम होती नहीं दिख रही है. जमीन पर कार्यकर्ताओं के दो गुट बन चुके हैं, जिससे आने वाले दिनों में पार्टी के भीतर संघर्ष और तेज होने के आसार हैं.

ये भी पढ़ें: 2025 में भारत ने कैसे रचा इतिहास? ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने गिनाई उपलब्धि

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

स्मित मच्छर से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस; माथा चूमकर बोले- ‘हमें गर्व है कि…’

Captain Smit machhar: दुबई के अस्पताल में शनिवार को एक ऐसा भावुक पल देखने को…

15 minutes ago

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से शख्स ने लगाई छलांग, शव के चिथड़े उड़ गए

Noida Supernova Building Incident: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित स्पायरा बिल्डिंग यानी सुपरनोवा से शनिवार 3…

36 minutes ago

जय शाह ने टीम इंडिया के गले में सजाया गोल्ड मेडल, पाकिस्तान के हाथ लगी सिल्वर; जानिए पूरा माजरा

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी…

2 hours ago

बीच सड़क पर हिमंता सरमा से युवक मांग बैठा आईफोन, असम CM का जवाब सुनकर हंस पड़े लोग, देखें- VIDEO

Assam CM Viral Video: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा लोगों के बीच थे. तभी…

2 hours ago