‘अखिलेश वापस जाओ…!’ रायबरेली में सपा चीफ के आने से पहले क्यों छिड़ा पोस्टर वार?
अखिलेश यादव के प्रस्तावित रायबरेली दौरे से पहले शहर में ‘वापस जाओ’ लिखे पोस्टर लगाए जाने से सियासी विवाद तेज हो गया.
‘सनातन परंपरा को अपमानित करने का रचा जा रहा षड्यंत्र…’ हामिद अंसारी के बयान पर भड़के सीएम योगी
पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के 'हिंदू सांप्रदायिकता' वाले बयान पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने तीखा पलटवार किया है. उन्होंने इसे सनातन परंपरा को अपमानित करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को बदनाम करने की साजिश करार दिया.
PM Modi पर टिप्पणी: राऊज एवेन्यू कोर्ट ने खड़गे और दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में दायर याचिका पर राऊज एवेन्यु कोर्ट ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. कोर्ट ने निर्देश दिया है कि अगली सुनवाई से पहले निचली अदालत का रिकॉर्ड मंगवाया जाए और कोर्ट ने आपराधिक शिकायत को खारिज किए जाने के खिलाफ पुनरीक्षण याचिका पर यह नोटिस जारी किया है.
सांसद के ‘जीरो परफॉर्मेंस’ पर सम्मान समारोह? यवतमाल में आपस में ही भिड़ गए शिवसैनिक, पूर्व पदाधिकारी पार्टी से बाहर
यवतमाल नगर परिषद चुनाव में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट को मिली करारी हार के बाद पार्टी के अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं.
Tea Party में PM Modi के साथ Priyanka Gandhi,क्यों मचा सियासी विवाद?
संसद के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन सामने आई एक तस्वीर ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी। यह तस्वीर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की ओर से आयोजित चाय पार्टी की थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा आपस में बातचीत करते नजर आए।...
जर्मनी में राहुल गांधी के बिगड़े बोल! लोकतंत्र और संस्थाओं पर उठाए सवाल, NDA ने कहा- ‘देश को बदनाम करना बंद करें’
जर्मनी के बर्लिन में राहुल गांधी ने एक बार फिर भारतीय लोकतंत्र और संस्थाओं पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने चुनाव की निष्पक्षता और एजेंसियों के दुरुपयोग की बात कही, जिस पर NDA ने तीखा पलटवार करते हुए इसे देश को बदनाम करने की कोशिश करार दिया है.
Congress की रैली में लगा ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ नारा, सदन में हुआ जबरदस्त बवाल
कांग्रेस की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'कब्र खोदने' वाले बयान पर संसद में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ. संसद के भीतर उस वक्त जबरदस्त हंगामा देखने को मिला, जब कांग्रेस की एक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर लगाए गए नारे मुद्दा बन गए। इन नारों पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कड़ा ऐतराज जताया और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।
West Bengal elections : बंगाल में दांव पर 58 लाख वोट ? ममता के फॉर्म पर सस्पेंस
पश्चिम बंगाल में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) राजनीतिक विवाद का बड़ा कारण बन गया है। जहां कई राज्यों में SIR प्रक्रिया पूरी करने की समय-सीमा बढ़ाई गई है, वहीं बंगाल में किसी प्रकार की तारीखों में ढील न देने से चुनाव आयोग के फैसलों पर सवाल उठने लगे हैं।
Vande Mataram: भारत का युवा क्या कहता है? लोकसभा में PM Modi के बयान पर Youth का Reaction
लोकसभा में वंदे मातरम् को लेकर बड़ी चर्चा की शुरुआत हुई, जिसकी अगुवाई स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। पीएम ने वंदे मातरम् को राष्ट्र का गौरव बताया और विपक्ष पर इस गीत के साथ पक्षपात करने का आरोप लगाया। इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक तापमान तेज हो गया है। इसी बीच भारत एक्सप्रेस संवाददाता कोमल शर्मा ने युवा पीढ़ी से खास बातचीत की और जाना कि आज के युवाओं की नजर में वंदे मातरम् विवाद की असली तस्वीर क्या है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना शिवलिंग पर बैठे बिच्छू से करने के मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत बरकरार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना 'शिवलिंग पर बैठे बिच्छू' से करने वाले बयान के मामले में कांग्रेस नेता शशि थरूर को मिली राहत को सुप्रीम कोर्ट ने फरवरी 2026 तक बढ़ा दिया है.





