देश

यूपी-बिहार समेत 22 राज्यों में येलो अलर्ट, फिर बदला मौसम का मिजाज, जानिए कहां रहेगा बारिश का प्रकोप

नई दिल्ली – देश के कुछ राज्यों से मानसून की विदाई हो चुकी है. वहीं, कुछ इलाको में मानसून अभी भी सक्रिय बना हुआ है. इसी बीच मौसम विभाग से यह जानकारी सामने आयी है. उत्तर प्रदेश कई राज्यों में अगले 3-4 दिन भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने कुछ शहरों में बिहार, ओडिशा और सिक्किम में भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा IMD ने (UP) के कुछ शहर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश की संभावना जताई है. 4 अक्टूबर से उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश होगी. वहीं मौसम विभाग का कहना है कि 4 अक्टूबर  को पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा सहित 22 राज्यों में तेज हवा के साथ बारिश  होने के आसार है. मौसम विभाग ने इन राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है.

22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड,  पश्चिम बंगाल, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र के कुछ हिस्से, तेलंगाना, पुड्डुचेरी, आंध्रप्रदेश,ओडिशा, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, के कुछ हिस्से, कर्नाटक, तमिलनाडु, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र के कुछ हिस्से, तेलंगाना, पुड्डुचेरी, आंध्रप्रदेश के कुछ हिस्से, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल सहित 22 राज्यों में गरज-चमक और तेज हवा के साथ हल्की से मध्य बारिश के आसार रहेंगे. कुछ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

यूपी में कब होगी बारिश

लखनऊ में 4 से 9 अक्टूबर तक भारी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है वहीं 4 और 5 अक्टूबर को लखनऊ में बादल छाए रहने की संभावना रहेंगी. बादल गरजने के साथ एक या दो बार बारिश होने की आशंका जताई जा रही है. 6 अक्टूबर से अगले 2-3 दिनों तक यूपी में भारी बारिश देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक यूपी के कई शहरों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. IMD ने 5,6,7 सितंबर को यूपी के अधिकांश जिलों में आरेंज अलर्ट जारी किया है. पूर्वी यूपी में भारी बारिश होने के आसार बताये जा रहे है.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

जेपीएनआईसी के मुख्य द्वार पर टीन लगाने पर रार! क्या अखिलेश यादव के इन तीखे सवालों से घिर गई सरकार?

Election Commission Controversy: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव…

6 minutes ago

‘पहले अपनी टिकट पक्की कर लो, फिर चुनौती देना’, सीएम योगी की अयोध्या वाली चुनौती पर अखिलेश का पलटवार

UP Assembly Election 2027: अयोध्या से चुनाव लड़ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनौती पर…

7 minutes ago

PNB Home Loan: दिवाली पर खरीदना है अपना घर? 30 लाख के लोन पर जानें कितनी बनेगी EMI

PNB Home Loan EMI: दिवाली पर घर खरीदने के लिए पंजाब नेशनल बैंक से 30…

24 minutes ago

लंगूर बनकर हनुमान जी के चरणों में पहुंचे हजारों बच्चे! क्या आपने देखा दुनिया के इस इकलौते मेले का अद्भुत नजारा?

Amritsar News: अमृतसर के ऐतिहासिक दुर्ग्याणा तीर्थ स्थित बड़ा हनुमान मंदिर में शारदीय नवरात्र के…

35 minutes ago

UPI से खरीदा टिकट, मेट्रो में किया सफर… पीएम मोदी ने चेन्नई मेट्रो के फेज-2 की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

PM Modi: पीएम मोदी और सीएम विजय ने चेन्नई मेट्रो फेज-2 की पहली ट्रेन को…

45 minutes ago

सीजेपी आंदोलन का बड़ा असर! क्या शान-ए-भोपाल और राजधानी एक्सप्रेस रद्द होने से रेलवे लौटाएगा 35 लाख?

CJP Protest News: सीजेपी आंदोलन और प्रशासनिक फैसलों के कारण दिल्ली रूट पर ट्रेनें रद्द…

55 minutes ago