ट्रेंडिंग

‘आदिपुरुष’ का टीजर देख बिगड़े गृहमंत्री मिश्रा, बोले- आस्था पर कुठाराघात, करेंगे कार्रवाई

बॉलीवुड स्टार एक्टर सैफ अली खान और साउथ के सुपर स्टार प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’  रिलीज होने से पहले ही कंट्रोवर्सी में आ गई है. सोमवार को इस फिल्म का 3डी टीजर जारी हुआ था, जिस पर इसे काफी ट्रोल किया जा रहा है.  फिल्म निर्माता ओम राउत को इसके लिए कड़ी आलोचना झेलनी पड़ रही है. इस पर बीजेपी के नेता और  मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा  ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

नरोत्तम मिश्रा ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है  कि, ” मैंने आदिपुरुष फिल्म का ट्रेलर देखा है और उसमें आपत्तिजनक दृश्य हैं. हमारी आस्था के केंद्र बिंदुओं का जिस रूप में दिखाया गया है वह अच्छा नहीं है. उन्होंने कहा कि फिल्म में हनुमान जी के अंगवस्त्र चमड़े में दिखाए गए हैं जो आस्था पर कुठाराघात है.

उन्होंने इस ट्वीट के जरिए जानकारी बताया कि, मैं फिल्म निर्माता ओम राउत को आपत्तिजनक दृश्य हटाने के लिए पत्र लिख रहा हूं. अगर वे दृश्य नहीं हटाते हैं हम क़ानूनी कार्रवाई करेंगे.

 

VFX से नाखुश फिल्म प्रशंसक

फिल्म आदिपुरुष का टीजर देखकर फिल्म प्रशंसक इसके काफी नाराज आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर इसका जमकर मजाक बनाया जा रहा है. फिल्म का 3डी टीजर देखकर दर्शक कह रहे हैं कि, इस फिल्म में जो VFX  यूज किया गया है वो बिल्कुल भी रियल नहीं लग रहा है. यूजर्स ने यहां तक कह दिया है कि इस फिल्म का VFX किसी कार्टून या एनिमेशन मूवी से भी खराब है.

सैफ से नाराज है दर्शक

इस फिल्म का पोस्टर  जारी होने के बाद से सोशल मीडीया यूजर्स एक्टर सैफ अली खान से खासे नजर आ रहे हैं.  वो फिल्म में प्रभास के रोल को भी जमकर ट्रोल कर रहे हैं. लेकिन, सोशल मीडिया पर ट्रोल्स इसके पोस्टर और टीजर को शेयर कर फिल्म का बहिष्कार करने की मांग कर रहे हैं.

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

गुजरात के सीएम से देश के प्रधान तक; नरेंद्र मोदी के संवैधानिक प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, सीएम योगी ने दी बधाई

PM Modi 25 Years: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

12 minutes ago

मेघनाद साहा: भारतीय खगोल विज्ञान के महानायक

Meghnad Saha: मेघनाद साहा को सबसे बड़े खगोल विज्ञानी के रूप में जाना जाता है.…

26 minutes ago

अगले 7 घंटे तगड़ा कहर ढाएगा मौसम…! 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 7 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और…

30 minutes ago

धधक उठा फ्रांस! पेरिस से ल्यों तक बवाल, सड़कों पर उतरे लाखों छात्र

France Student Protests: फ्रांस में स्कूलों में सुधार सहित कई मांगों को लेकर शुरू हुआ…

36 minutes ago

लगातार क्यों कांप रही भारत की धरती? उत्तराखंड से Delhi-NCR तक हड़कंप के बाद अरुणाचल में आधी रात भूचाल

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…

1 hour ago

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

2 hours ago