मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Ganga Vilas: वाराणसी से डिब्रूगढ़ के लिए रिवर क्रूज एमवी गंगा विलास के उद्घाटन की पूर्व संध्या पर गुरुवार को काशी विश्वनाथ धाम में सुर सरिता ‘गंगा की स्वर समता’ का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएम योगी आदित्यनाथ और विशिष्ट अतिथि केंद्रीय कैबिनेट मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति रहीं.
इस कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा, “पीएम नरेंद्र मोदी के कर कमलों से गंगा विलास क्रूज सेवा का शुभारंभ हो रहा है. इस सेवा के संचालन से स्थानीय समुदायों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. यह पहल पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर सृजित करेगी.”
उन्होंने कहा, “गंगा विलास क्रूज सेवा स्थानीय उत्पादों एवं हस्तशिल्पों को बढ़ावा देगी. इस प्रकार यह क्रूज सेवा पीएम मोदी की मंशा के अनुरूप अर्थगंगा की परिकल्पना को साकार करने में उपयोगी सिद्ध होगी.”
ये भी पढ़ें: MV Ganga Vilas: जिम से लेकर स्पा तक… देखें लग्जरी रिवर क्रूज के अंदर की तस्वीरें
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में गंगा विलास क्रूज सेवा का संचालन पीएम मोदी के एक भारत, श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को भी एक नई ऊंचाई प्रदान करेगा. श्री काशी विश्वनाथ धाम बनने से वाराणसी में पर्यटकों की संख्या कई गुना बढ़ी है. पीएम मोदी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या एक प्रारंभ हो गया है. श्रद्धालु थल और नभ के साथ-साथ अब जल मार्ग से भी काशी आ सकते हैं. राज्य सरकार प्रदेश में आने वाले सभी श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है.”
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…