आस्था

Today Horoscope, 13 January 2023: आज के दिन इन राशियों के लिए मंगल का गोचर होगा खास, बन रहे हैं अपना वाहन और मकान के योग

Today Horoscope, 13 January 2023: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार आइये देखते हैं मेष से लेकर मकर तक का राशिफल.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज के दिन आपको अपने वाणी पर ध्यान देना होगा. कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है. आज आप किसी बड़ी मुश्किल से बाहर निकल सकते हैं.

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आर्थिक परेशानियां दूर होंगी. पड़ोसी से वाद-विवाद होने की आशंका है. जीवन साथी से कोई सुखद समाचार मिल सकता है. सेहत ठीक रहेगी.

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज के दिन किसी मित्र की सलाह से धन लाभ हो सकता है. किसी परिचित से उपहार मिलने की संभावना है. वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा.

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज के दिन उधार देने से बचें. किसी सामाजिक समारोह में भाग ले सकते हैं. दूसरों की राय पर गौर करें. दोस्तों के साथ समय व्यतीत करेंगे.

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज आपको अपने खानपान पर ध्यान देना होगा. किसी जरूरतमंद की आर्थिक मदद कर सकते हैं. आमदनी में इजाफा होने की उम्मीद है. सेहत पर ध्यान दें.

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

पेट से संबंधित कोई समस्या हो सकती है. घर में कलह होने की आशंक हैै. लेन-देन में सावधानी बरतें. किसी अजनबी व्यक्ति से आज के दिन आपको सतर्क रहना होगा.

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

अचानक से धन मिलने की उम्मीद है. किसी बुजुर्ग की सलाह से निवेश में लाभ मिल सकता है. नौकरी में पदभार बढ़ सकता है. सेहत पहले से बेहतर रहेगी.

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज के दिन कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी. आज आप संतान पर विशेष तौर पर ध्यान देंगे. विरोधी आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं.

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आर्थिक तौर पर व्यापार में लाभ मिल सकता है. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. काम और घर का दबाव आपके क्रोध का कारण बन सकता है.

इसे भी पढ़ें: Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति के दिन बाबा गोरखनाथ से जुड़ी है खिचड़ी की रोचक कथा, मंदिर में लगता है खिचड़ी का भोग

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

कार्यक्षेत्र में आपको अपने प्रदर्शन पर ध्यान देना होगा. जीवनसाथी के साथ समस्याएं आ सकती है. अपने व्यवहार में सुधार लाएं. अविवाहित लोगों के विवाह के योग बन सकते हैं.

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आसपास के लोगों का सहयोग मिलेगा. अनावश्यक बहसबाजी से बचें. नौकरी में पदोन्नति होने की संभावना है. जीवनसाथी के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे.

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

दिन की शुरुआत में कोई अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है. स्वभाव में सरलता बनी रहेगी. किसी कीमती वस्तु के चोरी होने की आशंका है. क्रोध से बचें.

Rohit Rai

Recent Posts

धुंधली नहीं होगी दिल्ली: दिवाली से पहले राजधानी की साफ हवा साफ का ब्लूप्रिंट तैयार

Delhi Pollution Action Plan: दिल्ली और एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण और सर्दियों की चुनौतियों से…

33 minutes ago

विकास की राह में घुट रहा भारत का दम! कोयला जलाने से हवा हो रही जहरीली, हर साल 9 लाख मौतें

Air Pollution: साल 2000 से 2020 के बीच प्रति व्यक्ति जीडीपी करीब 3 गुना बढ़ी,…

37 minutes ago

चालान नहीं भरा तो अगली बार बिजली का बिल देखकर उड़ जाएंगे होश! सुप्रीम कोर्ट ने क्या प्लान बना लिया?

Supreme Court on Traffic Challan: सुप्रीम कोर्ट ने कहा अगर लोग ट्रैफिक चालान नहीं भर…

41 minutes ago

‘मैं संतुष्ट हूं…’, अचानक से चिराग पासवान को किस बात का संतोष मिला?

Chirag Paswan satisfied with ECI: बीते रोज SIR पर चुनाव आयोग से सवाल पूछने वाले…

52 minutes ago

नेता नहीं, मसीहा थे गांधी! जानिए 100 साल पहले पूर्वी यूपी के किसानों ने गांधी को कैसे गढ़ा था?

1920 के दशक में पूर्वी उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में महात्मा गांधी की छवि…

55 minutes ago