देश

उत्तराखंड पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के करेंगे दर्शन

UP News: उत्तराखंड पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. उनके केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम जमकर दर्शन करने का पूरा प्लान सामने आया है. दरअसल उत्तराखंड, टिहरी जनपद के नरेंद्र नगर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक आहूत की जा रही है. बैठक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) की अध्यक्षता में आयोजित की गई है.

बता दें कि इसी बैठक में हिस्सा लेने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) भी उत्तराखंड (Uttarakhand) पहुंचे हुए हैं. इस बैठक के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ के केदारनाथ (Kedarnath) और बद्रीनाथ (Badrinath) धाम जाने को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर है.

इस दौरे को लेकर पूरी तैयारियां पहले से पूरी कर ली गई हैं. सुरक्षा के साथ ही गोपनीय विभाग को भी अलर्ट कर दिया गया है. उत्तराखंड सरकार के द्वारा जानकारी दी गई है कि उत्तराखंड दौरे के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन करने को भी जाएंगे. बता दें कि बैठक में मध्य प्रदेश (Madya Pradesh)के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) भी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े हुए हैं.

ये भी पढ़ें- अडानी कौशल विकास केंद्र सक्षम को “डिजिटल परिवर्तन में सर्वोत्तम अभ्यास” के लिए शीर्ष सम्मान प्राप्त हुआ

केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम जाने का ये है पूरा प्लान

जानकारी सामने आ रही है कि, योगी आदित्यनाथ 8 अक्टूबर सुबह ब्रहममूर्त में विशेष पूजा अर्चना और रूद्राभिषेक करेंगे. इस सम्बंध में निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज (07 अक्टूबर) की दोपहर 2:40 बजे हैलीपैड़ पीटीसी ग्राउंड नरेंद्रनगर से हैलीकॉप्टर के माध्यम से रूद्रप्रयाग जनपद के लिए प्रस्थान करेंगे. इसके बाद वह करीब 3:20 बजे श्री केदारनाथ हैलीपैड़ पहुंचेंगे और फिर 3:25 बजे केदारनाथ हैलीपैड़ से प्रस्थान कर 3:30 बजे जीएमवीएन गेस्ट हाउस केदारनाथ में आगमन करेंगे. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री केदारनाथ में रात्रि विश्राम करेंगे.

फिर दिनांक 08 अक्टूबर, दिन रविवार को सुबह 8: 30 बजे GMVN गेस्ट हाउस केदारनाथ से प्रस्थान कर 8:40 बजे केदारनाथ हैलीपैड़ पहुंचेंगे. इसके बाद सुबह 8:45 केदारनाथ हैलीपैड़ से प्रस्थान करने के बाद 9:25 बजे बद्रीनाथ हैलीपैड़ पहुंचेंगे. मिली जानकारी के मुताबिक, जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम को लेकर जनपद स्तरीय सम्बिधित सभी अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिशा निर्देश देने के साथ ही सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त करने के भी निर्देश दिए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन को लेकर बदलेगा ट्रैफिक, घर से निकलने से पहले जान लें नए रूट

Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर…

18 minutes ago

यह कैसा अंधविश्वास? मंदिर में खुदवाया गड्ढा, फिर करने लगी समाधि लेने की बात

रामपुर के शाहबाद में सपने में माता रानी के दर्शन का दावा कर महिला मंदिर…

29 minutes ago

अंडरगारमेंट में क्या छिपाकर ले जा रहा था युवक? मेट्रो स्कैनर ने खोल दिया राज

Jama Masjid Metro Incident: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़े गए मोहम्मद शोएब पर दिल्ली…

33 minutes ago

2027 के लिए अखिलेश यादव का मास्टरप्लान: आर्थिक PDA के जरिए मुफ्त बिजली, महिलाओं को 40 हजार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव ने आर्थिक PDA का फॉर्मूला तैयार…

52 minutes ago