ICC World Cup 2023

World Cup 2023: साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट पर बनाए 428 रन, डिकॉक और रासी वान दर और ऐडन मार्करम ने ठोका शतक

World Cup 2023 SA vs SL: विश्व कप 2023 में आज डबल हेडर मैच खेला जा रहा है. पहला मैच बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच धर्मशाला में सुबह साढ़े दस बजे से खेला जा रहा है. वहीं, दूसरा मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है. श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. फिलहाल साउथ अफ्रीका की टीम बल्लेबाजी कर रही है. विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक और रासी वान दर दुसें ने शानदार शतक लगाए हैं. दोनों बल्लेबाज क्रमश: 100 और 108 रन बनाकर आउट हुए.

डिकॉक और रासी वान के बाद  मार्करम ने ठोका शतक

टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी अफ्रीकी टीम की खराब शुरूआत हुआ. 10 रन के स्कोर पर टीम को पहला झटका लगा, जब कप्तान टिम्बा बवूमा 8 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक और रासी वान दर दुसें ने मिलकर पारी को संभाला. दोनों बल्लेबाजों ने श्रीलंकाई गेंदबाजों को जमकर धोया. डिकॉक और रासी ने शानदार शतक लगाए. डिकॉक ने 84 गेंद में 100 रन की पारी खेली. जबकि, रासी वान दर दुसें ने 110 गेंद में 108 रन की पारी खेली. दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 50 ओवर में पांच विकेट खोकर 428 रन बनाए.

साउथ अफ्रीका ने रचा इतिहास

साउथ अफ्रीका टीम विश्व कप 2023 के पहले मुकाबले में खेलते हुए 428 रन ठोक डाले. जो विश्व कप इतिहास के किसी एक पारी में सर्वाधिक स्कोर है. इससे पहले विश्व कप 2015 में ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में अफगानिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने 417 रन बनाए थे, जो विश्व कप में सर्वाधिक स्कोर था. अब 13वें संस्करण में साउथ अफ्रीका ने ये रिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास रच दिया.

पहले मैच खेलने मैदान में उतरी है दोनों टीम

दोनों ही टीम विश्व कप में आज अपना पहला मैच खेलने के लिए उतरेगी. ऐसे में दोनों ही टीम जीत के साथ मैच का आगाज करना चाहेगी. दोनों टीमों के पिछले प्रदर्शन की बात की जाए तो साउथ अफ्रीका हाल ही में पांच मैचों की घरेलू सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराया है. वहीं श्रीलंका की टीम एशिया कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया था.

दिल्ली की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार माना जाता है. छोटी बाउंड्री होने के कारण बल्लेबाज आराम से शॉट लगा पाते हैं. इसके साथ ही ये पिच धीमा भी है. गेंदबाजी की बात की जाए तो यहां स्पिनर्स का बोलबाला देखने को मिलता है. दिल्ली में मौसम की बात करें तो यहां आज मौसम एकदम साफ है और बारिश का कोई अनुमान नहीं है.

ये भी पढ़ें- World Cup 2023 BAN vs AFG: अफगानिस्तान 156 रन पर ऑल आउट, कप्तान शकीब अल हसन ने लिए 3 विकेट

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान दर दुसें, ऐडन मार्करम, हेनरिक क्लासन, डेविड मिलर, मार्को यानासन, जेराल्ड कटजी, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी.

श्रीलंका टीम की प्लेइंग इलेवन

पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समराविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डी सिल्वा, दसुन शानका (कप्तान), दुनिथ वेल्लालागे, कसुन रजिता, दिलशान मदुशंका, मथीश पथिराना.

Vikash Jha

Recent Posts

बाबू जगजीवन राम: देश के इकलौते रक्षा मंत्री, जिनकी रणनीति से कांप उठा था पाकिस्तान

1971 के युद्ध में बांग्लादेश निर्माण के सूत्रधार और देश को अन्न संकट से उबारने…

1 hour ago

तिरुवनंतपुरम में ‘किंग कोहली’ का तूफान! शतक ठोक वेस्टइंडीज को उधेड़ा, भारत ने 8 विकेट से रौंदा

Virat Kohli Century: भारत ने विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल की शतकीय पारियों के…

2 hours ago

एक भाषा या ग्रंथ तक सीमित नहीं है भारतीय ज्ञान परंपरा: शंभुनाथ की पुस्तक में उजागर हुई सभ्यता की बहुरंगी अंतर्दृष्टि

शंभुनाथ की पुस्तक 'भारतीय ज्ञान परंपरा: एक सभ्यता की अंतर्दृष्टि' के आलोक में जानिए कि…

2 hours ago

जयपुर में प्रेग्नेंट लिव-इन पार्टनर की हत्या कर गार्डन में दफनाई लाश, ऊपर से डाला नमक, आरोपी फरार

Crime News: जयपुर के बिंदायका की प्रेस्टीज कॉलोनी में लिव-इन पार्टनर प्रवेश ने किरन नाम…

2 hours ago

अमित शाह की कांग्रेस को सीधी ललकार! बोले- बेतुके दावों की जगह आंकड़ों के साथ करें चर्चा

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज…

3 hours ago

मुस्लिम पर्सनल लॉ का हवाला देकर पॉक्सो से नहीं बच सकते: नाबालिग पत्नी से संबंध पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत नाबालिग पत्नी से…

3 hours ago