खेल

T20 World Cup: खराब फॉर्म के बावजूद बांग्लादेश के खिलाफ खेलेंगे केएल राहुल, कोच द्रविड़ ने कही ये बात

टी-20 विश्व कप अभी तक केएल राहुल के लिहाज से बिलकुल भी अच्छा नहीं रहा है.  भारतीय टीम ने इस विश्व कप में अभी तक 3 मैच खेले हैं. जिसमें भारत को केवल साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन इन तीनों ही मैचों में केएल राहुल का बल्ला एकदम खामोश रहा है. जिसकी वजह से वो आलोचकों के निशाने पर है. सोशल मीडिया पर लोग राहुल को हटाकर ऋषभ पंत को बतौर ओपनर इस्तेमाल करने के सलाह दे रहे हैं. हालांकि भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़  को केएल राहुल पर पूरा भरोसा है.

कोच द्रविड़ ने क्यों जताया राहुल पर भरोसा ?

आपको बता दें कि एक तरफ आलोचक लगातार केएल राहुल को हटाने की बात कर रहे है तो वहीं कोच राहुल द्रविड़ ने केएल राहुल का बचाव किया है. द्रविड़ ने उनके बचाव में कहा कि हमें राहुल पर भरोसा है और वो आगे भी खेलेंगे.

लोकेश राहुल पर उठ रहे सवालों पर कोच द्रविड़ की अलग राय है. उनका मानना है कि राहुल एक शानदार प्लेयर है. और उनका ट्रैक रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया में अच्छा है. दरअसल राहुल द्रविड़ के मुताबिक राहुल अच्छा कर रहे है. हमेशा ऑपनिंग में अच्छा करना आसान नहीं होता. उन्होने कहा, हम सभी राहुल की काबिलियत जानते है. और पहले भी वो कई बार अपनी काबिलियत साबित कर चुके है. वो ऑस्ट्रेलिया के हालातों को बहुत अच्छे तरीके से समझते हैं. उम्मीद है वो आने वाले मैचों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे.

केएल राहुल को टीम का भी साथ

लोकेश राहुल को कोच के अलावा टीम का भी पूरा समर्थन है. राहुल द्रविड़ का कहना है कि हम टीम के खिलाड़ियों से बात करते है और खिलाड़ियों को केएल राहुल पर पूरा भरोसा है. उनके करियर में पहले भी बुरा समय आया है और वो अच्छी वापसी करते है. कप्तान रोहित को अपने खिलाड़ियों पर यकीन है कि वो अच्छा करेंगे. साथ ही हम सभी जानते है कि राहुल कितनी अटैकिंग बल्लेबाजी करते है. हम पहले भी ये देख चुकें हैं

तीनों मैचों में केएल राहुल का फ्लॉप-शो

बता दें कि केएल राहुल अपने तीनों ही मैचों में ढाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए. उन्होने पाकिस्तान के खिलाफ मात्र 8 गेंदों पर 4 रन बनाए. नीदरलैंड के खिलाफ 12 गेंदों में 9 रन बनाए. साथ ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ 14 गेंदों में 9 रन बनाए हैं

– भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

3 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

3 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

4 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

4 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

4 hours ago