देश

UP News: यूपी में बिजली चोरी पर लगाम लगाने की तैयारी में योगी सरकार, अधिकारियों को दिया गया निर्देश

UP News: उत्तर प्रदेश की बिजली व्यवस्था को बेहतर करने के लिए योगी सरकार लगातार काम कर रही है. प्रदेश में विद्युत आपूर्ति के लिए विद्युत उत्पादन को बड़े स्तर पर बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है. वहीं, अब राजस्व वसूली और विद्युत चोरी रोकने के लिए सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया है. सीएम योगी के आदेशानुसार, पावर कॉरपोरेशन राजस्व वसूली और बिजली चोरी रोकने के लिए जरूरी उपायों पर जहां काम कर रहा है वहीं इन विषयों को लेकर लोगों को जागरूक करने के भी निर्देश दिए गए हैं. कर्मचारियों और अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि बिजली चोरी को रोक कर प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए.

चलाया जा रहा है बिजली चोरी रोको अभियान

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष एम देवराज का कहना है कि प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को बेहतर करने के लिए चलाए जा रहे अभियान विद्युत चोरी रोको अभियान को और प्रभावी बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि बिजली आप तभी खरीद सकते हैं जब आप समय से मूल्य अदा करेंगे इसलिए राजस्व वसूलने के लिए प्रयास और तेज किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: 2024 के लिए BJP की तैयारी तेज, लगेगी पंचायत प्रतिनिधियों की वर्कशॉप

माइक्रो लेवल पर मॉनिटरिंग किए जाने के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विद्युत आपूर्ति पूरी किए जाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि माइक्रो लेवल पर मॉनिटरिंग पर जोर दिया जाए, जिसके परिपेक्ष में देवराज ने कहा कि माइक्रो लेवल पर मॉनिटरिंग करने से ही राजस्व में बढ़ोतरी होगी. बिल सही हो और समय पर वितरित होना चाहिए जिससे कि उपभोक्ताओं को भी दिक्कत का सामना न करना पड़े।

बिजली आपूर्ति के लिए ट्रांसफार्मर का हो समुचित रखरखाव

ट्रांसफर के रखरखाव को ठीक से करने को लेकर भी विभागीय स्तर पर निर्देश जारी किए गए हैं और कॉरपोरेशन के अध्यक्ष एम देवराज ने बताया कि ट्रांसफार्मर ठीक रखने के लिए यह सुनिश्चित किया जाए कि तेल की कमी और ओवरलोडिंग न हो , नया कनेक्शन देने से पूर्व ओवरलोडिंग को पूरी तरीके से चेक कर लिया जाए.

-भारत एक्सप्रेस

Vikram Singh Rathore

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

52 minutes ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

4 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

4 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

5 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

5 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

5 hours ago