Junagadh Flood Video
Junagadh Flood Video: गुजरात के जूनागढ़ की सड़कें जलमार्ग में तब्दील हो गईं हैं. भारी बारिश के कारण शहर में बाढ़ जैसे हालात हैं. गाड़ियों और मवेशियों के पानी में बहने की तस्वीर सामने आ रही है. आफत की बारिश से लोगों का हाल बेहाल है. गुजरात सरकार की ओर से राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है. रिहायशी इलाकों में भी जलभराव की खबर सामने आ रही है. इससे पहले राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई. जूनागढ़ में लगातार बारिश के कारण पानी के तेज बहाव में मवेशी और वाहन बहते दिखे.
बता दें कि शनिवार दोपहर जूनागढ़ में बादल फटा. बादल फटने से बहुत मुश्किल हालात पैदा हो गए हैं. बादल फटने के बाद चारों तरफ पानी ही पानी नजर आया. सड़कों को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे नदियां बह रही हों. मकानों की निचली मंजिलें पानी में डूब गई हैं. लोग जरूरी सामान साथ लेकर ऊंची जगहों पर जा रहे हैं.
पिछले कुछ दिनों से राज्य में लगातार भारी बारिश हो रही है. बुधवार को सौराष्ट्र और कच्छ के निचले इलाकों में बाढ़ आ गई. इसके अलावा, राजकोट में गुरुवार को लगातार और भारी बारिश के कारण गंभीर जलजमाव का सामना करना पड़ा. हालात को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) को हाई अलर्ट पर रखा गया है. पानी के भारी प्रवाह को देखते हुए, गुजरात के 206 जलाशयों में से 43 हाई अलर्ट पर हैं, जबकि 18 अन्य अलर्ट मोड पर हैं. राज्य सरकार ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त 19 जलाशयों के लिए चेतावनी जारी की है.
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में नए…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन प्रेम संबंधों…