देश

2024 के लिए BJP की तैयारी तेज, लगेगी पंचायत प्रतिनिधियों की वर्कशॉप

BJP: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अभी से ही भाजपा ने कमर कस लिया है. भाजपा निकट भविष्य में जिला पंचायत अध्यक्षों, पार्षदों ब्लाक प्रमुख के अलावा प्रधानों की अलग-अलग कार्यशाला का आयोजन करने जा रही है, जिसकी शुरुआत अगस्त माह से हो जाएगी. इसके अतिरिक्त भारतीय जनता पार्टी संपर्क अभियानों और अलग-अलग वर्गों के सम्मेलनों के माध्यम से भी जनता के बीच पहुंचेगी.

“लोगों तक अपनी बात को और मजबूती से पहुंचाएगी पार्टी”

पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के साथ हुई बैठक के बाद इस बात की घोषणा की गई है. प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश, महा संपर्क अभियान के दौरान देश में अव्वल साबित हुई है. इस संबंध में रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि महा संपर्क अभियान उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक कामयाब रही है. उन्होंने बताया कि संगठन की बैठक पार्टी की नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है. जिसमें आगामी कार्यक्रमों की वृहद रूपरेखा तय की जाती है. उन्होंने कहा कि पार्टी मुख्य रूप से जनप्रतिनिधियों के बीच अब कार्यशाला का आयोजन करके लोगों तक अपनी बात को और मजबूती से पहुंचाएगी.

यह भी पढ़ें: UP News: कानपुर विश्वविद्यालय के कुलपति पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले डिविड मारियो को ED ने किया गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में पार्षदों महापौरों जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुखों की सबसे अधिक संख्या भारतीय जनता पार्टी से ही जुड़ी है. भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि इस संबंध में पहला सम्मेलन हरियाणा में आयोजित किया जाएगा. इसके बाद में अलग-अलग सम्मेलनों के माध्यम से जनप्रतिनिधियों के बीच में पार्टी का आगामी रोड मैप तय किया जाएगा. उन्होंने बताया कि इस बैठक में पार्टी ने 14 सीटों पर भी चर्चा की है इनको 2019 में हम हार गए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

20 minutes ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

4 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

4 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

4 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

4 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

5 hours ago