सीएम योगी आदित्यानाथ (फोटो- ट्विटर)
UP News: चैत्र नवरात्र को लेकर योगी सरकार का एक बड़ा फैसला सामने आ रहा है. प्रदेश भर में दुर्गा सप्तशती और अखंड रामायण के पाठ होंगे. इसके लिए प्रदेश के प्रत्येक जिले को एक-एक लाख रुपए दिए जाएंगे. यह कार्यक्रम सरकारी स्तर पर आयोजित किए जाएंगे. इसको लेकर शासन स्तर पर प्रत्येक जिले के जिलाधिकारियों को 21 मार्च तक तैयारी करने के निर्देश दे दिए गए हैं. क्योंकि इस बार नवरात्र 22 मार्च से शुरू हो रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक, नवरात्र भर प्रत्येक जिले में दुर्गा सप्तशती का पाठ होगा और रामनवमी के दिन अखंड रामायण का पाठ कराया जाएगा. यानी यूपी के देवी मंदिरों, शक्तिपीठों में दुर्गा सप्तशती पाठ देवी गायक, देवी जागरण, झांकियां अखंड रामायण का पाठ का आयोजन होगा. जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर पर देवी आयोजन समितियां गठित की जाएगी. योगी सरकार सांस्कृतिक आयोजनों के लिए हर जिले को एक-एक लाख रुपये मुहैया कराएगी. इसके लिए प्रदेश भर के जिलाधिकारियों को देवी मंदिर और शक्ति पीठों में कलाकार चयन और समितियां बनाने के निर्देश दिए गए हैं.
सूत्रों के मुताबिक, इन आयोजनों में महिलाओं की सहभागिता को लेकर खास तवज्जो दी जाएगी. योगी सरकार ने जिले के अधिकारियों को 21 मार्च तक सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं. आदेश में कहा गया है कि जिले के जिन मंदिरों में ये सरकारी आयोजन होंगे, उनका नाम पता और दूसरी अन्य जानकारी जिला प्रशासन जुटाएगा और पूरा विवरण लेने के बाद कार्यक्रम करवाए जाएंगे. इसके अलावा, जिला प्रशासन को आयोजन से जुड़ी तस्वीरें और अन्य जानकारी भी फोटो और वीडियो के साथ संस्कृति विभाग की वेबसाइट पर डालनी होगी. सरकार ने डीएम (जिलाधिकारी) से कहा है कि वह आयोजनों के लिए तहसील और जिला स्तर पर कमेटी बनाएं. डीएम इस कमेटी के अध्यक्ष होंगे.
ये भी पढ़ें- 22 मार्च से शुरु होने वाले हिंदू नववर्ष के आरंभ में करें मां दुर्गा का स्वागत, जानें शुभ मुहूर्त और खास बातें
इसी के साथ ये भी जानकारी सामने आ रही है कि कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक गतिविधियों में कलाकार पेशकश देंगे. इस के लिए जो भी खर्च आएगा, उसका भुगतान सरकार करेगी और इसलिए विभाग ने एक-एक लाख रुपये का प्रावधान किया है. राज्य स्तर पर पूरे कार्यक्रम के लिए दो नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं. इन पर कार्यक्रमों के सफलतापूर्वकआयोजन का जिम्मा रहेगा.
-भारत एक्सप्रेस
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…
प्रयागराज में अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ. इस दौरान भारत एक्सप्रेस, बनारस…
अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 9 साल के लंबे अंतराल के बाद 'जनता दर्शन' फिर…
रामानंद सागर की 'रामायण' के मशहूर कलाकार अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया 39 साल बाद…
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए बड़ी संख्या…