देश

Yogi Adityanath: बिहार में चारा और छत्तीसगढ़ में गोबर घोटाला…सीएम योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर कांकेर के भानुप्रतापपुर पहुंचकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. इस मौके पर उन्होंने विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ को भाजपा ने ही बनाया था और अब भाजपा ही संवारेगी. यहां एक बार फिर से कमल खिलेगा. योगी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “इनके एक पार्टनर ने बिहार में चारा घोटाला किया था, इन्होंने छत्तीसगढ़ में गोबर घोटाला कर दिया.”

बता दें कि शनिवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तर बस्तर कांकेर के भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे. यहां उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में केवल नक्सली आतंकों को बढ़ाया है. कांग्रेस ने यहां केवल भ्रष्टाचार और अराजकता को बढ़ावा दिया है. बता दें कि इस जनसभा में योगी ने भाजपा को वोट देने की अपील की. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक प्रचार करने में जुटे हैं तो इसी बीच यूपी के सीएम ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस की बखिया उधेड़ी और कहा कि, “इनके एक पार्टनर ने बिहार में चारा घोटाला किया था. इन्होंने छत्तीसगढ़ में गोबर घोटाला कर दिया.”

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh: ‘बेटियां देश का उज्जवल भविष्य..’, बच्ची से अपना स्केच मिलने पर PM मोदी ने दिल्ली से लिखी यह चिट्ठी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर झूठ बोलने का आरोप लगाया और कहा , “ये (कांग्रेस) सराकर झूठ बोलती है. ये सरकार गरीबों के लिए आने वाली योजना को हड़प जाती है. ये सरकार किसानों पर अत्याचार करती है, उनका शोषण करती है, राम भक्तों का अपमान करती है. इस सरकार को एक भी क्षण रहने का अधिकार नहीं है.” बता दें कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ स्थित जनपद उत्तर बस्तर कांकेर के भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित ‘विजय संकल्प महारैली’ में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता को संबोधित किया. इसी के साथ उन्होंने छत्तीसगढ़ स्थित जनपद राजनांदगांव के डोंगरगांव विधान सभा क्षेत्र में जनता के बीच पहुंचे औ कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, कांग्रेस की सरकार ‘लव जिहाद’ के लिए वर्ग विशेष के उपद्रवियों को प्रोत्साहित करके संरक्षण भी देने का काम करती है. कांग्रेस ‘भ्रष्टाचार’ का एक ‘नया गढ़’ बना देना चाहती है.

22 जनवरी को विराजमान होंगे रामलला

इस मौके पर योगी ने कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों पर हमला बोला और कहा कि, मंदिर भी बना रहे हैं और अब तारीख भी बता रहे हैं. इसी के साथ कहा कि 22 जनवरी को श्री रामलला अपने मंदिर में विराजमान हो जाएंगे.  उन्होंने कहा कि कांग्रेस आती है तो धर्मांतरण बढ़ जाता है. वहीं सीएम योगी ने छत्तीसगढ़ स्थित जनपद कबीरधाम के पंडरिया विधान सभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को भी सम्बोधित किया.

 

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

4 minutes ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

25 minutes ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

48 minutes ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

58 minutes ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

1 hour ago