रात में नाइट बल्ब जलाकर सोते हैं? एमआरआई रिपोर्ट का चौंकाने वाला खुलासा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
UP News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित IIT-BHU में एक छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़ और कथित तौर पर निर्वस्त्र करने की घटना के बाद से यूपी में सियासत तेज हो गई है. इस मामले को लेकर जहां एक ओर विपक्षी दल लगातार योगी सरकार को घेर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर इस शर्मनाक घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान सामने आया है. शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि, बेटियों की सुरक्षा ‘डबल इंजन सरकार’ की पहली प्राथमिकता है. अगर किसी ने बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश की तो उसकी दुर्गति ‘रावण और कंस’ जैसी होगी.
शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ बलिया जिले के बांसडीह क्षेत्र में आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे. इस मौके पर सीएम ने जिले में 129 करोड़ रुपये की 35 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया. तो वहीं जनता को सम्बोधित करते हुए योगी ने ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ को बेटियों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण उदाहरण बताया. इसी के साथ इस योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि, ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ के तहत हमारी सरकार 51 हजार रुपये दे रही है. इसी के साथ ये भी कहा कि, दीपावली पर हमारी सरकार रसोई गैस का एक सिलिंडर फ्री देगी. इससे प्रदेश की माताओं और बहनों को धुएं से मुक्ति मिलेगी और उनकी आंखों की रोशनी बनी रहेगी.
ये भी पढ़ें- UP News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर दर्ज हुई FIR, ABVP कार्यकर्ताओं ने लगाए ये आरोप
इस मौके पर महिला आरक्षण के बारे में सीएम योगी ने महिलाओं को जानकारी देते हुए कहा कि, 2026 में परिसीमन के बाद लोकसभा और विधानसभा चुनाव में देश की महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा. इससे विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं की संख्या बढ़कर एक तिहाई हो जाएगी. इसी के साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, नारी की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन हमारी सरकार का लक्ष्य है.
यूपी सीएम ने अपने सम्बोधन में कहा कि, प्रदेश के पुलिस बल में 20 फीसदी महिला कार्मिकों की भर्ती को सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया है. इसी के साथ ये भी कहा कि, आने वाले समय में बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में भी हम ज्यादातर महिला शिक्षकों को भर्ती करने की कवायद को आगे बढ़ाने जा रहे हैं. महिलाओं को भरोसा दिलाते हुए यूपी सीएम ने कहा कि, आधी आबादी की सुरक्षा और सम्मान पर किसी भी प्रकार की आंच आए बगैर उन्हें आर्थिक स्वावलंबन की ओर अग्रसर करने के लिए डबल इंजन सरकार लगातार कार्य करती रहेगी. उन्होंने विकास को लेकर कहा कि, अब विकास की कोई सीमा नहीं है, कई विकास परियोजनाएं चल रही हैं.
मालूम हो कि 2 नवंबर को काशी हिंदू विश्वविद्यालय के परिसर में अपने दोस्त के साथ भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT-BHU) की एक छात्रा घूम रही थी. इसी दौरान कुछ बदमाशों ने छेड़छाड़ करने के साथ ही उसे कथित तौर पर निर्वस्त्र करने की घटना को अंजाम दिया. इस खबर के सामने आने के बाद पूरे यूपी में हड़कम्प मच गया तो दूसरी ओर घटना के बाद से बीएचयू प्रशासन के खिलाफ परिसर में छात्र-छात्राएं विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं तो इसी बीच इस मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है.
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…