Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Prayagraj News: प्रयागराज में सनसनीखेज वारदात, बेटे ने मां-बाप को मारी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Prayagraj News: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे ने बताया कि मौके से आरोपित रितेश को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके कब्जे से परिवार की ही लाइसेंसी बंदूक, सात खोखे और आठ जिंदा कारतूस बरामद किया गया है.

Prayagraj News

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां युवक ने अपने मां-बाप को गोली मार दी है. दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. परिवार के लोगों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से घर में तनाव का माहौल था. लेकिन किसी को ये अंदाजा नहीं था कि आरोपी रितेश ऐसी वारदात को अंजाम दे देगा. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई है.

यमुनापार के नैनी इलाके में मामा-भांजा तालाब इलाके में रहने वाले रितेश जायसवाल ने बुधवार दोपहर झगड़े के बाद अपने पिता लालचंद जायसवाल और मां कुसुम देवी को गोली मार दी. मां के सीने और पिता के हाथ में गोली लगी. गोली की आवाज सुन वहां अफरा तफरी मच गई.

आरोपी ने खुद को कमरे में कर लिया कैद

इस वारदात को अंजाम देने के बाद रितेश ने खुद को कमरे में बंद कर लिया. जब लोगों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया तो वो खुद को गोली मारकर जान देने की धमकी देता रहा. करीब एक घंटे बाद एसएसपी भी मौके पर पहुंचे. एसएसपी के आदेश पर पुलिस टीम ने दूसरे मकान की छत के रास्ते घुसकर रितेश को कमरे में दबोचा लिया और उसे कमरे से बाहर निकाला.

घर में था तनाव का माहौल

पारिवार के लोगों से पता चला है कि दो भाइयों में छोटे रितेश का कुछ दिन पहले घरवालों से कुछ कहासुनी हुई थी. तब से घरेलू कलह गहरा गई थी. घर में तनाव का माहौल था और रितेश बात-बात पर झगड़ा कर रहा था. इतना ही नहीं वो मरने-मारने की बात भी कर रहा था, लेकिन किसी ने ये सोंचा भी नहीं की था कि वो ऐसी वारदात को अंजाम दे सकता है.

ये भी पढ़ें : Shraddha Murder Case: आफताब को श्रद्धा की हत्या करने का अफसोस नहीं, पॉलीग्राफी टेस्ट में कुबूला अपना जुर्म

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी- एसएसपी

घटना स्थाल पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे ने बताया कि मौके से आरोपित रितेश को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके कब्जे से परिवार की ही लाइसेंसी बंदूक, सात खोखे और आठ जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest