वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार
Ravish Kumar: वरिष्ठ पत्रकार और खबरों की दुनिया के जाने-माने चेहरे रवीश कुमार ने एनडीटीवी से बुधवार को इस्तीफा दे दिया है. चैनल के अंदर एक आंतरिक मेल के माध्यम से कर्मचारियों को बताया गया कि रवीश कुमार का इस्तीफा तुरंत प्रभावी हो गया है. एक दिन पहले ही, NDTV बोर्ड से प्रणय रॉय और राधिका रॉय ने इस्तीफा दिया था. इसके साथ ही संजय पुगलिया और सेंथिल चेंगलवारायण की आरआरपीआरएच के बोर्ड में निदेशक के रूप में तत्काल प्रभाव से नियुक्ति कर दी गई.
रवीश कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दो बार रामनाथ गोयनका एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म अवार्ड और 2019 में रेमन मैग्सेसे अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है. रवीश कुमार के इस्तीफे की खबरें कई दिनों से आ रही थीं लेकिन आधिकारिक तौर पर बुधवार को इस बारे में जानकारी सामने आई है. रवीश का इस्तीफा तत्काल प्रभावी हो गया है, यानि अब वे एनडीटीवी के लिए प्राइम टाइम में नजर नहीं आएंगे.
रवीश कुमार एनडीटीवी के शो हम लोग, रवीश की रिपोर्ट, देश की बात और प्राइम टाइम सहित कई कार्यक्रम होस्ट करते थे. रवीश की रिपोर्ट और प्राइम टाइम दर्शकों के बीच खासा पॉपुलर हुआ. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, NDTV ग्रुप की प्रेसिडेंट सुपर्णा सिंह ने कर्मचारियों को भेजे गए मेल में लिखा है, “रवीश कुमार जितना लोगों को प्रभावित करने वाले कुछ ही पत्रकार हैं. यह उनके बारे में लोगों की प्रतिक्रिया में नजर आता है.” वहीं, रवीश कुमार के इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर रिएक्शंस की बाढ़ आ गई है. कई लोग इस फैसले से हैरान हैं तो कई उनके फैसले का समर्थन करते नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें: NDTV Adani Deal: प्रणय और राधिका रॉय का इस्तीफा, अडानी ग्रुप टेकओवर के करीब
NDTV के संस्थापक प्रणय रॉय और राधिका रॉय ने मंगलवार को आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया था. दूसरी तरफ, अडानी ग्रुप इस न्यूज चैनल के अधिग्रहण के करीब पहुंच चुका है. अडानी ग्रुप ने आरआरपीआर का अधिग्रहण कर लिया था. आरआरपीआर के पास NDTV की 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी है. हालांकि, प्रणय रॉय और उनकी पत्नी राधिका रॉय के पास अभी भी प्रवर्तक के रूप में एनडीटीवी में 32.26 प्रतिशत की हिस्सेदारी है और उन्होंने चैनल के निदेशक मंडल से इस्तीफा नहीं दिया है.
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…