देश

आगर मालवा: कृषि सेवा केंद्र की आड़ में चल रहा था नकली नोट बनाने का अवैध धंधा, पुलिस ने गिरोह का किया पर्दाफाश

Fake Notes Seized in Agar Malwa: मध्य प्रदेश के आगर मालवा में कमाई का शॉर्टकट ढूंढने वाले दो युवक सीधे जेल पहुंच गए. दोनों आरोपी एक कृषि सेवा केंद्र की आड़ में यूट्यूब से ट्रिक सीखकर 500 रुपये के नकली नोट छाप रहे थे. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.

आगर मालवा के नलखेड़ा में नरेंद्र सिंह और शुभम सोलंकी नाम के दो युवक यूट्यूब वीडियो देखकर नकली नोट बनाना सीख गए. वे असली 500 रुपये के नोट को स्कैन कर रंगीन प्रिंटर से उसकी कॉपी निकालते और कटर से काटते थे. पुलिस ने इनके पास से ₹57,500 के जाली नोट, एक रंगीन प्रिंटर और कटर जब्त कर जांच शुरू कर दी है.

कृषि सेवा केंद्र की आड़ में चल रहा था ‘खूनी खेल’

यह मामला आगर मालवा के नलखेड़ा कस्बे का है. यहां बस स्टैंड के पास स्थित एक कृषि सेवा केंद्र की आड़ में नकली नोट छापने का यह अवैध धंधा चल रहा था. पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि दुकान के भीतर जाली नोट तैयार किए जा रहे हैं. सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने जब मौके पर छापा मारा, तो वहां हड़कंप मच गया. पुलिस ने दुकान से नरेंद्र सिंह सौंधिया और शुभम सोलंकी नाम के दो युवकों को हिरासत में लिया.

यूट्यूब से सीखी ट्रिक, कटर से देते थे असली जैसा आकार (Counterfeit ₹500 note)

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने बताया कि इंटरनेट और यूट्यूब पर वीडियो देखकर उन्होंने नकली नोट बनाने का तरीका सीखा था. वे एक असली 500 रुपये का नोट लेते, उसे रंगीन प्रिंटर पर स्कैन करते और फिर बढ़िया क्वालिटी के कागज पर उसकी कॉपी निकाल लेते थे. इसके बाद कटर की मदद से उसे हूबहू असली नोट के साइज में काट लिया जाता था. पुलिस को जांच में कई नोटों पर एक ही सीरियल नंबर मिला है.

पुलिस जांच में जुटी (YouTube fake currency tutorial MP)

पुलिस ने आरोपियों के पास से 500-500 रुपये के 115 नकली नोट (कुल 57,500 रुपये), एक हाई-टेक रंगीन प्रिंटर, कटर और स्कैनिंग का सामान जब्त किया है. थाना प्रभारी नागेश यादव के अनुसार, दोनों आरोपियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. अब पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि आरोपी अब तक बाजार में कितने नोट खपा चुके हैं और इस नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है.

यह भी पढ़ें:  अयोध्या बाद उज्जैन में दान की वेरीफिकेशन की मांग: रामलला से कितना कितनी जुदा है महाकाल की व्यवस्था?

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

6 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

7 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

7 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

8 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

8 hours ago