उत्तर प्रदेश

मेरठ में इंस्टाग्राम पर रील बनाने से नाराज पति ने पत्नी की चाकू से गोंदकर की हत्या

Wife Murder By Husband Meerut: मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा हर्रा में वीडियो बनाने से नाराज एक पति ने अपनी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पत्नी की चाकू से गोंदकर निर्मम हत्या कर दी. पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद पर भी कई वार कर खुद को घायल कर दिया. जिसके बाद घायल अवस्था में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर जांच पड़ताल कर रही है.

दरअसल , मेरठ के सरूरपुर निवासी प्रदीप अपनी पत्नी निशा चौहान और बच्चों के साथ हारा कस्बे में रहते थे. प्रदीप की पत्नी निशा चौहान सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के साथ-साथ कस्बे में ही अपना ब्यूटी पार्लर चलती थी. इसी बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी रील बनाकर डालना शुरू किया तो उनके हजारों में फॉलोअर्स आने लगे.

रील्स बनाने को लेकर पति ने उतारा मौत के घाट

इंस्ट्राग्राम की वीडियो को लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद रहने लगा और आज सुबह भी प्रदीप और निशा के बीच विवाद हुआ. जिसके बाद प्रदीप ने पत्नी निशा पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमले कर दिए. मां के शरीर से बहते खून और हमलावर पिता को देखकर तीनों बच्चे चिल्लाने लगे और घर से बाहर चले आए.

पति-पत्नी विवाद में हुई हत्या

चीख पुकार सुनकर पड़ोसियों ने जब घर जाकर देखा तो निशा की मौत हो चुकी थी और प्रदीप खून से लथपथ बेहोश पड़ा था. जिसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी और घायल प्रदीप को अस्पताल में भर्ती करवाया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और फोरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल में जुटी है. निशा चौहान की मौत के बाद उसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें- बुर्का पहनकर आई और अपने हिंदू प्रेमी पर फेंक दिया तेजाब, न्‍यायालय ने मुस्लिम महिला को सुनाई 10 साल जेल की सजा

उधर, घटना के बाद सरधना के सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि पति-पत्नी के विवाद में हत्या हुई है. पुलिस टीम मौके पर जांच कर रही है. घायल पति का अस्पताल में इलाज चल रहा है. वारदात को लेकर सरूरपुर थाने पर मुकदमा लिखकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

हरीश शर्मा

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

4 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

5 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

5 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

6 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

6 hours ago