देश

Land For Job Scam: लालू के बाद अब तेजस्वी का नंबर, लैंड फॉर जॉब स्कैम में आज ईडी करेगी पूछताछ

Land For Job Scam: लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में सोमवार (29 जनवरी) को ईडी ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव से पटना स्थित कार्यालय पर पूछताछ की. इस दौरान प्रवर्तन निदेशालय ने लालूप्रसाद यादव से करीब 10 घंटे की पूछताछ में 70 सवाल पूछे. लालू यादव से पूछताछ के बाद अब पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से प्रवर्तन निदेशालय आज पूछताछ करेगा. तेजस्वी यादव आज (30 जनवरी) ईडी दफ्तर पहुंचेंगे. जहां उनसे ईडी नौकरी के बदले जमीन मामले में सवाल करेगी.

आरजेडी कार्यकर्तांओं ने किया था प्रदर्शन

ईडी ने तेजस्वी यादव को बीते 19 जनवरी को पूछताछ के लिए समन भेजा था और 30 जनवरी को पटना स्थित कार्यालय में पेश होने के लिए कहा था. वहीं लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के खिलाफ जारी ईडी की कार्रवाई को लेकर आरजेडी कार्यकर्ता पटना में पूरे दिन प्रदर्शन करते रहे. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की.

आरजेडी ने शेयर किया वीडियो

लालू प्रसाद यादव का पूछताछ के बाद ईडी दफ्तर से निकलने का एक वीडियो आरजेडी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. जिसमें लिखा गया है कि ‘जिस तरह से वृत्रासुर के वध के लिए देवराज इंद्र का वज्र दधीचि की हड्डियों से बना था, ठीक उसी तरह से आरजेडी कार्यकर्ताओं का चट्टानी दृढ़ संकल्प लालू प्रसाद यादव की बीजेपी-आरएसएस के आगे न झुकने का है. उसी से प्रेरणा पाकर ये दृढ़ संकल्प जन्मा है. झुकना और पलटी मारना लालूवादियों के डीएनए में नहीं है.’

यह भी पढ़ें- Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन को तलाश रही ईडी, दिल्ली आवास से जब्त की BMW कार, एयरपोर्ट पर रखी जा रही नजर

पीएम मोदी डरे हुए हैं- मीसा भारती

वहीं ईडी की लालू यादव से पूछताछ को लेकर मीसा भारती ने कहा कि “वह (लालू प्रसाद) खुद नहीं खा सकते हैं, उन्हें खिलाना पड़ता है. हमें नहीं पता कि उन्होंने खाया है या नहीं. कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है. चुनाव आ गया है, इसलिए पीएम मोदी डरे हुए हैं. ये सरकार मेरे पिता को गिरफ्तार करवा सकती है, लेकिन एक बीमार आदमी को गिरफ्तार करके उन्हें क्या मिलेगा?

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

25 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

3 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago