देश

Manish Kashyap: यूट्यूबर मनीष कश्यप पर लगा NSA, बिहार के बाद अब तमिलनाडु पुलिस ने की कार्रवाई, जानिए अब आगे क्या होगा?

Manish Kashyap: यूट्यूबर मनीष कश्यप के खिलाफ बिहार के बाद अब तमिलनाडु पुलिस (Tamilnadu Police) ने एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) की कार्रवाई है. तमिलनाडु में बिहार के प्रवासी मजदूरों पर हमले का फर्जी वीडियो प्रसारित करने आरोप में गिरफ्तार मनीष कश्यप को गिरफ्तार किया गया था.

मदुरै के पुलिस अधीक्षक शिव प्रसाद ने को बताया, ‘‘ तमिलनाडु में बिहारी प्रवासी मजदूरों पर हमले का फर्जी वीडियो प्रसारित करने वाले मनीष कश्यप को एनएसए (NSA) अधिनियम के तहत हिरायत में लिया गया है.’’

मनीष कश्यप (Manish Kashyap) को मदुरै जिला अदालत में बुधवार को पेश किया गया, जिसने उन्हें 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया. इसके बाद कश्यप को मदुरै केंद्रीय कारागार भेज दिया गया है.
कश्यप और अन्य के खिलाफ तमिलनाडु में प्रवासी श्रमिकों पर हमले के फर्जी वीडियो फैलाने के आरोप में मामले दर्ज किए गए हैं.

पटना से मदुरै ले गई थी तमिलनाडु पुलिस 

पिछले हफ्ते तमिलनाडु पुलिस (Tamilnadu Police) कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट लेकर मनीष कश्यप (Manish Kashyap) को बिहार के पटना से मदुरै ले गई थी. जहां कोर्ट में मनीष को पेश करने के बाद पुलिस को तीन दिनों की रिमांड मिली थी. रिमांड के दौरान पुलिस ने पूछताछ भी की थी. तमिलनाडु से पहले बिहार पुलिस और आर्थिक अपराध शाखा ने भी मनीष से पूछताछ की थी.

ये भी पढ़ें: Bihar: यूट्यूबर मनीष कश्यप के समर्थकों ने मचाया बवाल, सड़कों पर उतरे, की आगजनी

मनीष अपने आप को ‘सन ऑफ बिहार’ और असली नाम त्रिपुरारी कुमार तिवारी बताता है. बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में मनीष का जन्म 9 मार्च 1991 को डुमरी महनवा नामक गांव में हुआ था. मनीष कश्यप ने साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनावों में भी अपनी किस्मत आजमाई थी. उसने बिहार की चनपटिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था. जिसमें नामांकन पत्र में उसने अपना नाम त्रिपुरारी कुमार तिवारी बताया था.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पाकिस्तान की गोद में छिपे आतंकी नजीर हुसैन पर NIA का शिकंजा, भगोड़ा’ घोषित; पुंछ धमाकों का है मास्टरमाइंड

पाकिस्तान में छिपकर जम्मू-कश्मीर में आतंकी साजिश रचने वाले नजीर हुसैन को NIA की विशेष…

5 minutes ago

‘पति तड़पता रहा, डॉक्टर बेपरवाह रहे…’ बहराइच मेडिकल कॉलेज की लापरवाही ने ले ली जान; देखें VIDEO

UP News: बहराइच मेडिकल कॉलेज में महिला सिपाही रिचा शर्मा के पति की इलाज के…

20 minutes ago

RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट में हुई बढ़ोतरी, कितनी महंगी होगी आपकी EMI?

RBI Repo Rate: RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 5.50% कर दिया है.…

26 minutes ago

दोबारा माता-पिता बनने वाले हैं कियारा और सिद्धार्थ, बेटी साराया के साथ दी गुड न्यूज; शेयर की प्यारी तस्वीर

बॉलीवुड के लोकप्रिय कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी…

27 minutes ago

RAF के स्थापना दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने वीर जवानों को किया नमन

गृह मंत्री अमित शाह ने RAF के स्थापना दिवस पर जवानों और अधिकारियों को बधाई…

47 minutes ago

मैच को बीच में रोककर दी गई विदाई… हेलीकॉप्टर से लहराई गई जर्सी, ऐसे हुआ Messi का यादगार फेयरवेल

फुटबॉल के जादूगर लियोनेल मेसी के इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास के बाद उनका विदाई वीडियो…

53 minutes ago