युवा चेतना प्रमुख रोहित सिंह
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में 6 चरणों का मतदान पूरा हो चुका है. 1 जून को सातवें चरण का मतदान होगा. जिसको लेकर पूरे देश में चुनाव प्रचार का अभियान जोर-शोर से चल रहा है. इसी कड़ी में युवा चेतना के अध्यक्ष रोहित सिंह बीजेपी के समर्थन में यूपी के पूर्वांचल में प्रचार कर रहे हैं. पीएम मोदी के समर्थन में जनता के बीच पहुंचे रोहित सिंह ने कहा कि देश को पीएम मोदी की आवश्यकता है.
रोहित सिंह ने गाजीपुर में कहा कि जनता एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए उत्सुक दिखाई दे रही है. इस दौरान युवा चेतना प्रमुख रोहित सिंह ने भाँवर कोल और बाराचवर ब्लॉक के दर्जन भर गांवों का दौरा किया. इसके अलावा उन्होंने करीमुदीनपुर,जोगी, सोनारी, अवथहीं, शेरपुर,दहीनवर,मुहम्मदाबाद बाजार में भी लोगों से मुलाकात की.
रोहित सिंह ने कहा, कांग्रेस सहित इंडी गठबंधन के खिलाफ देश की जनता में काफी आक्रोश है. इस बार देश की जनता खुद नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने के लिए चुनाव लड़ रही है. इसलिए विपक्ष परेशान है.
उन्होंने ये भी कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश को एक नई दिशा दी है. तेजी के साथ विकास हो रहा है. गरीबों के लिए मोदी सरकार ने बहुत काम किया है. देश का युवा वर्ग भी परिवारवादी शक्तियों के खिलाफ खड़ा हो गया है.
-भारत एक्सप्रेस
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…
Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…
Vladimir Putin Nuclear Warning: यूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक…
अयोध्या राम मंदिर में 4 करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद ट्रस्ट ने…
Captain Smit Machchhar: फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में जो हुआ, उसने कई लोगों को 1986…