टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड के लिए रवाना (फोटो- BCCI)
T20 World Cup 2024: टीम इंडिया के कुछ सदस्य टी 20 विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो गए. भारतीय टीम में 15 महीने के ब्रेक के बाद शानदार वापसी करने वाले युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अपने कुछ टीम साथियों के साथ उत्साहित नजर आ रहे थे और उन्होंने छत्रपति शिवाजी महराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर साथी खिलाड़ियों के साथ सेल्फी ली.
पंत ने शनिवार को अपने टीम साथियों जसप्रीत बुमराह और स्पिनर कुलदीप यादव के साथ कुछ तसवीरें पोस्ट कीं. पंत ने आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व किया था और बल्ले से भी सफल रहे थे. उन्होंने 13 मैचों में 40.55 के औसत और 155.40.के स्ट्राइक रेट से 446 रन बनाये. हालांकि वह अपनी टीम को प्लेऑफ में नहीं ले जा पाए क्योंकि दिल्ली की टीम 14 मैचों में 14 अंकों के साथ तालिका में छठे स्थान पर रही.
भारतीय टीम का पहला जत्था, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ शामिल हैं, न्यूयॉर्क की देर रात की उड़ान पकड़ने के लिए शनिवार को हवाई अड्डे पहुंच गये. विश्व कप अमेरिका और वेस्ट इंडीज में एक जून से शुरू होना है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डाले गए विभिन्न विजुअल्स के अनुसार भारतीय खिलाड़ियों का पहला जत्था सपोर्ट स्टाफ के साथ दुबई के जरिये न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो गया ,इनमें वो खिलाड़ी शामिल हैं जो आईपीएल फाइनल में हिस्सा नहीं ले रहे हैं.
ऋषभ पंत के अलावा प्रस्थान करने वाले अन्य खिलाड़ियों में रोहित शर्मा,रवींद्र जडेजा,जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, मोहम्मद सिराज,कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और रिजर्व खिलाड़ी शुभमन गिल और खलील अहमद शामिल हैं. विराट कोहली और हार्दिक पांड्या न्यूयॉर्क जाने वाली टीम के साथ नजर नहीं आये. कुछ रिपोर्टों का कहना है कि वे लंदन में हैं और वे वहीं से न्यूयॉर्क में टीम के साथ जुड़ जाएंगे.
संजू सैमसन, युजवेंद्र चहल और यशस्वी जायसवाल रिजर्व खिलाड़ियों आवेश खान और रिंकू सिंह के साथ एक-दो दिन में न्यूयॉर्क में टीम के साथ हुड जाएंगे. सैमसन, चहल, जायसवाल और आवेश ने अपना आईपीएल अभियान राजस्थान की हैदराबाद से चेन्नई में क्वालीफायर दो में 36 रन की हार के साथ समाप्त किया था. रिंकू रविवार को चेन्नई में कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए फाइनल खेलेंगे.
ये भी पढ़ें- IPL 2024 Final: हैदराबाद और कोलकाता के बीच खिताबी भिड़ंत में कौन बनेगा चैम्पियन? जानें संभावित प्लेइंग इलेवन
-भारत एक्सप्रेस
UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…
UP Medical News: यूपी के सरकारी डॉक्टर अब पीजी के बाद सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई…
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…
Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…
LPG price today: दीवाली से पहले देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के भाव स्थिर रहने…
E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…