बिना मेहनत चमकेगी बाथरूम की टाइल्स! शशांक अलसी का आसान घरेलू नुस्खा
Kerala News Today: केरल के एर्नाकुलम जिले में रविवार को चालकुडी नदी में दो लड़कियां डूब गईं. मृतक लड़कियों की पहचान मेघा और ज्वाला लक्ष्मी के रूप में हुई. दोनों चचेरी बहनें थीं.
पुलिस के अनुसार, तीन लड़कियों समेत पांच महिलाओं का एक ग्रुप परिजन के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद चालकुडी नदी में स्नान के लिए गया था.
पांच में से तीन लड़कियां नदी में स्नान के लिए उतर गईं. इस दौरान तेज धारा उन्हें बहा ले गई. किनारे पर मौजूद लोगों के शोर मचाने पर एक लड़की को स्थानीय लोगों ने बचा लिया. हालांकि, मेघा और ज्वाला लक्ष्मी को नहीं बचाया जा सका. डूबने से दोनों की मौत हो गई.
बता दें कि इससे पहले 12 मई को एर्नाकुलम जिले के पुटुवाइपु में समुद्र में डूबकर एक युवक की मौत हो गई थी. वह अपने दोस्तों के साथ समुद्र तट पर गया था.
मृतक अभिषेक (24) कोच्चि का निवासी था. पुलिस ने बताया था कि सात दोस्तों का ग्रुप समुद्र तट पर पहुंचा था. सभी समुद्र में तैरने के लिए उतर गए. इस बीच अचानक एक बड़ी लहर उन्हें समुद्र की गहराई में बहा ले गई थी.
— भारत एक्सप्रेस
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…
Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…