Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

“नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए जनता उत्सुक है”, युवा चेतना प्रमुख रोहित सिंह बोले- इंडी गठबंधन के खिलाफ लोगों में आक्रोश

रोहित सिंह ने गाजीपुर में कहा कि जनता एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए उत्सुक दिखाई दे रही है.

Rohit Singh

युवा चेतना प्रमुख रोहित सिंह

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में 6 चरणों का मतदान पूरा हो चुका है. 1 जून को सातवें चरण का मतदान होगा. जिसको लेकर पूरे देश में चुनाव प्रचार का अभियान जोर-शोर से चल रहा है. इसी कड़ी में युवा चेतना के अध्यक्ष रोहित सिंह बीजेपी के समर्थन में यूपी के पूर्वांचल में प्रचार कर रहे हैं. पीएम मोदी के समर्थन में जनता के बीच पहुंचे रोहित सिंह ने कहा कि देश को पीएम मोदी की आवश्यकता है.

गाजीपुर जिले का किया दौरा

रोहित सिंह ने गाजीपुर में कहा कि जनता एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए उत्सुक दिखाई दे रही है. इस दौरान युवा चेतना प्रमुख रोहित सिंह ने भाँवर कोल और बाराचवर ब्लॉक के दर्जन भर गांवों का दौरा किया. इसके अलावा उन्होंने करीमुदीनपुर,जोगी, सोनारी, अवथहीं, शेरपुर,दहीनवर,मुहम्मदाबाद बाजार में भी लोगों से मुलाकात की.

इंडी गठबंधन के खिलाफ लोगों में आक्रोश

रोहित सिंह ने कहा, कांग्रेस सहित इंडी गठबंधन के खिलाफ देश की जनता में काफी आक्रोश है. इस बार देश की जनता खुद नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने के लिए चुनाव लड़ रही है. इसलिए विपक्ष परेशान है.

उन्होंने ये भी कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश को एक नई दिशा दी है. तेजी के साथ विकास हो रहा है. गरीबों के लिए मोदी सरकार ने बहुत काम किया है. देश का युवा वर्ग भी परिवारवादी शक्तियों के खिलाफ खड़ा हो गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital