देश

भगवान गणेश पर आपत्तिजनक बयान देने वाले Zakir Naik ने SC से वापस ली याचिका, वकील ने कहा- HC में करेंगे अपील

हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी याचिका को वापस ले लिया है. जाकिर नाइक की ओर से पेश वकील ने कोर्ट से कहा कि वो अपनी याचिका वापस लेकर संबंधित हाई कोर्ट में दाखिल करना चाहता है. जिसके बाद कोर्ट ने उसे याचिका वापस लेने की अनुमति दे दी है.

पिछली सुनवाई में महाराष्ट्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जाकिर नाइक की ओर से दायर जमानत का विरोध किया था. एसजी तुषार मेहता ने कहा था कि नाइक की याचिका सुनवाई योग्य नही है. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने जाकिर नाइक के वकील से पूछा था कि वह अपने मुवक्किल से पूछकर बताए कि क्या वह याचिका वापस लेना चाहता है. मामले की सुनवाई के दौरान महाराष्ट्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा था कि जाकिर नाइक देश छोड़कर भाग चुका है. वह देश के कानून को नही मानता है. तो क्या वह अनुच्छेद 32 के तहत याचिका दाखिल कर सकता है.

2013 में कई राज्यों में दर्ज हुई थीं FIR

साल 2013 में भगवान गणेश पर आपत्तिजनक टिप्पणी के चलते कई राज्यों में एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसके बाद जाकिर नाइक ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की थी. सुप्रीम कोर्ट ने जाकिर नाइक की गिरफ्तारी पर रोक लगा दिया था, तब से उसकी गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी है. उस दौरान जाकिर नाइक की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, कर्नाटक और ओडिसा सरकार को नोटिस जारी कर 8 सप्ताह में जवाब देने को कहा था. इन राज्यों में जाकिर नाइक के खिलाफ साल 2012 में सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर धारा 153 A (धर्म, जाति, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाना), धारा 295 (किसी धर्म का अपमान करने के इरादे से पूजा स्थल को नुकसान पहुचना) सहित विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज किए गए थे.

पुलिस ने नहीं की ठोस कार्रवाई

बता दें कि हिंदू जनजागृति समिति और सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडलों ने नाइक के खिलाफ मुंबई, पुणे और पनवेल पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. नाइक ने कथित तौर पर फेसबुक और यूट्यूब के जरिये हिंदुओं को चुनौती दी थी कि वे गणेश को भगवान साबित करके दिखाए. इतना ही नही नाइक के खिलाफ कई बार धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लग चुका है. लेकिन पुलिस ने कभी भी उसके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नही की.

नाइक पर न सिर्फ देवी देवताओं का बल्कि ईसाइयों के ईसा मसीह और सिखों के गुरु नानक का अपमान करने का भी आरोप है. नाइक इस्लाम की कट्टरपंथी वहाबी विचारधारा को मानता है और इसी का प्रचार प्रसार करता है.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

बृजभूषण शरण सिंह केस में आया नया मोड़, महिला पहलवानों के इस कदम ने बढ़ाई हलचल; जानें कोर्ट में क्या हुआ

Rouse Avenue Court: महिला पहलवानों ने 3 अगस्त को मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा बृजभूषण शरण सिंह…

19 minutes ago

बिना विज्ञापन 32 भर्तियां, पद का दुरुपयोग… दिल्ली वक्फ बोर्ड केस में AAP विधायक अमानतुल्लाह खान पर 12 दिसंबर को आएगा फैसला

दिल्ली वक्फ बोर्ड में कथित अवैध भर्तियों और भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में राऊज एवेन्यू…

22 minutes ago

छत पर बैठा यह मामूली कबूतर आखिर कर क्या रहा है? रूस के इस चौंकाने वाले खेल ने उड़ाए होश; जानें पूरा राज

Biodrone Pigeon Russia: रूसी टेक कंपनी Neiry ने दिमाग में इलेक्ट्रोड, पीठ पर कंट्रोल बैग…

33 minutes ago

KBC को मिला इस सीजन का पहला करोड़पति, कभी जेब में सिर्फ 24 रुपये लेकर पहुंचे थे मुंबई

Bhushan Thakre KBC: महाराष्ट्र के जलगांव के भूषण ठाकरे ने KBC 18 में एक करोड़…

36 minutes ago

‘हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं महात्मा फुले’, पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

समाज सुधारक और क्रांतिकारी दूरदर्शी महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

43 minutes ago

लो जी…बिसलेरी का एक और सैंपल फेल…! बंगाल में FSSAI के टेस्ट में मिला ‘सीवेज वाला बैक्टीरिया’

देश की बड़ी बोतलबंद पानी कंपनी बिसलेरी को एक और झटका लगा है. पश्चिम बंगाल…

47 minutes ago