आईपीएल

लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज दिग्वेश सिंह राठी को जश्न मनाना पड़ा महंगा, BCCI लगाया जुर्माना

Digvesh Singh Rathi Celebration: आईपीएल 2025 के 13वें मैच के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के गेंदबाज दिग्वेश सिंह राठी की एक हरकत चर्चा का विषय बन गई, जिसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को इस 25 साल के क्रिकेटर पर जुर्माना लगाना पड़ा.

दिग्वेश सिंह राठी का विवादास्पद जश्न पंजाब किंग्स (PBKS) के बल्लेबाज प्रियांश आर्य को आउट करने के बाद हुआ. राठी ने आउट होने के बाद असामान्य ‘पत्र-लेखन’ (letter-writing) तरीके से जश्न मनाया, जो कई लोगों को आपत्ति जनक लगा. इस जश्न को लेकर आलोचनाएं उठीं और बीसीसीआई ने उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और एक डिमेरिट अंक लगा दिया.

बीसीसीआई का फैसला

बीसीसीआई ने मंगलवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेले गए मैच के दौरान दिग्वेश सिंह राठी के ‘आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन’ के लिए यह जुर्माना लगाया. बीसीसीआई के बयान में कहा गया, “दिग्वेश सिंह ने अनुच्छेद 2.5 के तहत लेवल 1 का अपराध स्वीकार कर लिया है और मैच रेफरी की सजा भी स्वीकार कर ली है.”

वेस्टइंडीज के केसरिक विलियम्स से तुलना

दिग्वेश राठी के ‘पत्र-लेखन’ जश्न की तुलना वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज केसरिक विलियम्स से की जाने लगी, जिन्होंने 2019 की द्विपक्षीय सीरीज के दौरान विराट कोहली के खिलाफ ‘नोटबुक’ जश्न को लोकप्रिय बनाया था. हालांकि, राठी का जश्न कुछ ज्यादा ही विवादास्पद साबित हुआ.

कैसे हुआ आउट?

यह घटना पंजाब किंग्स के 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए तीसरे ओवर की अंतिम गेंद पर हुई. दिग्वेश राठी ने शॉर्ट और थोड़ी वाइड गेंद फेंकी, जिसे प्रियांश आर्य ने बिना ज्यादा पैर हिलाए पुल करने की कोशिश की, लेकिन गेंद टॉप एज पर चली गई. शार्दुल ठाकुर ने मिड-ऑन से दौड़कर कैच लपका और प्रियांश आउट हो गए.

दिग्वेश सिंह राठी का क्रिकेट करियर

दिग्वेश राठी एक लेग स्पिनर हैं, जिन्होंने 2024 में दिल्ली प्रीमियर लीग में उपविजेता साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज (South Delhi Superstarz) के लिए शानदार प्रदर्शन किया था. इसके बाद, आईपीएल 2025 से पहले मेगा नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने उन्हें उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा. इसके बाद उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 में दिल्ली के लिए अपना टी20 डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने दो मैचों में तीन विकेट निकाले.


इसे भी पढ़ें- IPL 2025 LSG vs PBKS: पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 8 विकेट से हराया, अय्यर और प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह: राष्ट्रपति मुर्मू ने नक्सलवाद पर जताई चिंता, SCBA अध्यक्ष प्रदीप राय ने उठाए बुनियादी सवाल

सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…

10 minutes ago

अर्थव्यवस्था के आंकड़ों पर ट्रंप का बड़ा दावा, रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भी कही अहम बात

Donald Trump GDP Growth Claim: डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी जीडीपी आंकड़ों में संशोधन को लेकर…

18 minutes ago

कायम है किताबों का जादू: मुंबई बुक फेस्टिवल में पहुंचे CMD उपेंद्र राय और आचार्य मनीष

मुंबई में जारी 'मुंबई बुक फेस्टिवल' किताबों के महाकुंभ के रूप में उभरा है. भव्य…

29 minutes ago

कौन हैं अर्चना तिवारी? अनंत सिंह की बेटी की शादी में गिरे नोट लेने से इनकार कर बनीं चर्चा का केंद्र

Anant Singh Daughter Wedding: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी में नोट लेने…

36 minutes ago

पंचायत चुनाव में अभी और इंतजार: योगी सरकार ने ग्राम प्रधानों को फिर 6 महीने के लिए बनाया प्रशासक

उत्तर प्रदेश सरकार ने पंचायत चुनाव में देरी और पिछड़ा वर्ग की गणना पूरी न…

37 minutes ago

अमेरिका दौरे पर राहुल गांधी के बयानों से छिड़ा सियासी घमासान: ‘मेक इन इंडिया’, चुनाव और विदेश नीति पर सरकार को घेरा

नवंबर 2026 में अमेरिका दौरे के दौरान कोलंबिया और शिकागो यूनिवर्सिटी में कांग्रेस नेता राहुल…

1 hour ago