आईपीएल

DC vs GT: गुजरात की धुआंधार बल्लेबाजी, गिल-बटलर-सुंदर ने दिल्ली को दिया 211 रनों का टारगेट

DC vs GT: आईपीएल (IPL 2026) के 14वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 211 रनों का लक्ष्य दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा.

इस बड़े स्कोर में कप्तान शुभमन गिल, ओपनर जोस बटलर और बल्लेबाज वाशिंगटन सुंदर की अहम भूमिका रही. गिल ने कप्तानी पारी खेलते हुए 45 गेंदों में 70 रन बनाए. ओपनर जोस बटलर ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई और 27 गेंदों में 52 रनों की आक्रामक पारी खेली. वहीं, वाशिंगटन सुंदर ने 32 गेंदों में 55 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके दम पर दिल्ली के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई.

गुजरात की बैटिंग हाइलाइट्स

गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शुरुआती ओवर में ही साई सुदर्शन का विकेट गिर गया. इसके बाद जोस बटलर ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए तेजी से रन बनाए और टीम को संभाला. उन्होंने 27 गेंदों में 52 रन बनाकर रनगति को तेज रखा, लेकिन कुलदीप यादव ने उन्हें आउट कर दिल्ली कैपिटल्स को बड़ी सफलता दिलाई.

बटलर के आउट होने के बाद गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने पारी को संभालते हुए 70 रन बनाए. गिल ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण दिखाया. उन्होंने शानदार शॉट्स खेलते हुए तेजी से रन बटोरे और टीम के स्कोर को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. उनकी 70 रनों की पारी में चौकों और छक्कों की झड़ी देखने को मिली, जिसने विपक्षी गेंदबाजों को दबाव में रखा. जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 55 रनों की अहम पारी खेली. दोनों की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत गुजरात ने 20 ओवर में 210 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (DC vs GT Playing 11)

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवन (DC Playing 11): केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिज़वी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार.


ये भी पढ़ें: MI vs RR: वैभव vs बुमराह की जंग में किसने मारी बाजी? मैच के बाद वायरल हो रहा ‘Vaibhav’ का मैसेज


गुजरात टाइटंस प्लेइंग इलेवन (GT Playing 11): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

कद छोटा पर दिमाग बड़ा! साइकिल चलाने के लिए बच्चों ने किया गजब जुगाड़, वीडियो VIRAL

सोशल मीडिया पर दो बच्चों का बड़ी साइकिल चलाने का अनोखा देसी जुगाड़ वायरल हो…

10 minutes ago

Gold-Silver Price: ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव के बीच जानिए आज आपके शहर में क्या है सोना-चांदी का भाव?

Gold-Silver Price Today: दशहरे के दिन सोने और चांदी के बाजार में क्या रहे हाल?…

12 minutes ago

PAK की मौजूदगी में हूतियों ने मार डाले 53 यमनी सैनिक, सऊदी में क्या कर रही मुनीर की फौज?

यमन के शबवा इलाके में हूती विद्रोहियों के हमले में सऊदी समर्थित सरकारी सेना के…

27 minutes ago

रावण मरा नहीं… भारत के 34 गांवों में बसा! जानिए लंकेश के नाम दर्ज इन गांवों का अनोखा सच

Ajab Gajab News: दशहरे पर देश भर में रावण दहन होता है, लेकिन क्या आप…

37 minutes ago

100 साल बेमिसाल! आरएसएस के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी. उन्होंने…

50 minutes ago

पुलिस की सख्त नाकाबंदी में पकड़ा गया अवैध शराब का खेल, 1.16 लाख का माल जब्त

गढ़चिरोली पुलिस ने सीमावर्ती इलाके में नाकाबंदी के दौरान मोटर साइकिल के पेट्रोल टैंक में…

51 minutes ago