Bharat Express DD Free Dish

MI vs RR: वैभव vs बुमराह की जंग में किसने मारी बाजी? मैच के बाद वायरल हो रहा ‘Vaibhav’ का मैसेज

राजस्थान रॉयल्स ने गुवाहाटी में खेले गए 11 ओवर के मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 27 रन से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की. इस मैच में सबसे ज्यादा चर्चा जसप्रीत बुमराह और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के बीच मुकाबले की रही.

RR vs MI match highlights

Vaibhav vs Bumrah

Jasprit Bumrah vs Vaibhav Suryavanshi: मंगलवार (7 अप्रैल) को IPL के 13वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हरा दिया. गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में राजस्थान की IPL में लगातार तीसरी जीत थी. इस जीत के साथ RR ने प्वाइंट टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया. हालांकि, इस मैच की शुरुआत से पहले ही दो खिलाड़ियों की भिड़ंत की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही थी. एक तरफ थे राजस्थान के युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) और दूसरी तरफ मुंबई के, और दुनिया के सबसे घातक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah). दोनों के बीच का मुकाबला देखने लायक था.

कैसा रहा वैभव vs बुमराह (Vaibhav vs Bumrah)

गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में बारिश ने शुरुआत में काफी परेशानी खड़ी की, जिससे मैच देर से शुरू हुआ. आखिरकार टॉस करीब रात 9:55 बजे हुआ, जहां मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी.

राजस्थान की ओर से यशस्वी जयसवाल (Yashasvi Jaiswal) और वैभव सू्र्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने तेज शुरुआत की. दूसरे ओवर में जब जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) गेंदबाजी करने आए, तो वैभव ने पहली ही गेंद पर छक्का मारकर आक्रामक इरादे दिखाए. उसी ओवर में उन्होंने एक और छक्का लगाया, लेकिन अंत में बुमराह ने अच्छी वापसी करते हुए लगातार दो डॉट गेंदें डाल दीं. इस ओवर में वैभव ने कुल 13 रन बनाए. वैभव सूर्यवंशी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14 गेंदों में 39 रनों की धुआंधार पारी खेली.

पूरा मैच ऐसा रहा (RR vs MI Highlights)

बारिश के कारण मुकाबले को छोटा करके 11-11 ओवर का कर दिया गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने शानदार खेल दिखाया और 151 रन बना दिए.लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही. ओपनर रोहीत शर्मा और रयान रिकेल्टन सस्ते में आउट हो गए. इसके बाद मिडिल ऑर्डर भी टिक नहीं पाया. सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या भी बड़ी पारी नहीं खेल सके. पूरी टीम 123 रन पर सिमट गई और मैच हार गई.


ये भी पढ़ें: RR vs MI: बारिश ने काटा समय, अब 66 गेंदों में होगा फैसला! टॉस जीतकर मुंबई की पहले बॉलिंग


वैभव ने मैच के बाद क्या कहा?

इस जीत के साथ राजस्थान ने लगातार तीसरी बार मुकाबला जीता और अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई. वैभव सबर्यवंशी ने हर मैच में आक्रामक बल्लेबाजी की है. उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले मैच में 52 रन की शानदार पारी भी खेली थी. मैच के बाद वैभव ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर फैंस का धन्यवाद किया और उन्होंने कैप्शन में लिखा, “सपोर्ट के लिए शुक्रिया.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read