MP Shahdol job scam: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है. यहां एक महिला सहित करीब 15 लोगों को वार्ड बॉय की नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठ लिए गए. आरोप है कि ठग ने भरोसा जीतकर पीड़ितों से पैसे लिए और उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिए.
पीड़ितों के अनुसार, जब वे अपने-अपने स्वास्थ्य केंद्रों पर जॉइनिंग के लिए पहुंचे तो पूरे मामले का खुलासा हुआ. वहां मौजूद कर्मचारियों ने दस्तावेजों की जांच के दौरान संदेह जताया, जिसके बाद नियुक्ति पत्रों की सत्यता पर सवाल खड़े हो गए. जांच में सामने आया कि सभी नियुक्ति पत्र फर्जी थे.
शिकायतकर्ताओं ने बताया कि आरोपी ज्ञानेंद्र सिंह सालेबहरा का रहने वाला है और स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में कार्यरत था. इसी वजह से लोगों ने उस पर आसानी से भरोसा कर लिया. आरोपी ने इसी विश्वास का फायदा उठाते हुए करीब 15 लोगों से कुल 6 लाख 85 हजार रुपये ठग लिए.
आरोप है कि ज्ञानेंद्र सिंह ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) के जाली हस्ताक्षर और मुहर का इस्तेमाल कर फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार किए. दस्तावेज इतने वास्तविक लग रहे थे कि पीड़ितों को शुरुआत में किसी तरह का शक नहीं हुआ.
ये भी पढ़ें: भूमिपूजन में हाई वोल्टेज ड्रामा: भिड़ीं सपा-बीजेपी विधायक, VIDEO हुआ वायरल
मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है और पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा.
इस घटना के बाद प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नौकरी के नाम पर किसी भी व्यक्ति को पैसे देने से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें. सरकारी भर्ती प्रक्रिया हमेशा पारदर्शी होती है और इसके लिए किसी भी प्रकार की निजी लेन-देन की जरूरत नहीं होती.
-भारत एक्सप्रेस
मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट ने एक नया कदम आगे बढ़ाया है. माटुंगा में 22…
Nobel Prize Economics 2026: रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार…
Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…
इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…
लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…
बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…