आईपीएल

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना, सामने आई बड़ी वजह

IPL 2025: आईपीएल 2025 के एक मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ धीमे ओवर रेट के कारण दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल (Akshar Patel) पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है. यह मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया, जहां दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मुकाबले में 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

Akshar Patel पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल की ओर से जारी बयान के अनुसार, अक्षर पटेल (Akshar Patel) को आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया. इस अनुच्छेद के अंतर्गत धीमी ओवर गति बनाए रखने पर पहली बार अपराध के लिए कप्तान पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाता है.

धीमी गति से ओवर फेंकने का आरोप

आईपीएल के बयान में कहा गया, “चूंकि यह आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अंतर्गत उनकी टीम का इस सत्र में पहला अपराध था, इसलिए पटेल पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है.” अक्षर पटेल इस सत्र में धीमी ओवर गति के लिए दंडित होने वाले एकमात्र कप्तान नहीं हैं. मुंबई इंडियंस के हार्दिक पांड्या, लखनऊ सुपरजायंट्स के ऋषभ पंत और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के रजत पाटीदार पर भी इसी तरह के अपराध के लिए जुर्माना लगाया जा चुका है.

मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205/5 का मजबूत स्कोर खड़ा किया. जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 19 ओवर में 193 रन पर ऑलआउट हो गई. करुण नायर ने 40 गेंदों पर शानदार 89 रनों की पारी खेली, लेकिन उनके प्रयास को बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका.

मुंबई इंडियंस के कर्ण शर्मा ने अहम समय पर तीन विकेट चटकाए और मैच का रुख पलट दिया. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की पारी में एक ओवर में तीन रन आउट भी देखने को मिले, जिसने मुकाबले को और रोमांचक बना दिया. आखिरी ओवरों में आशुतोष शर्मा और विपराज निगम ने अपनी अच्छी पारियों से दिल्ली को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन मुंबई की शानदार फील्डिंग, अनुशासित गेंदबाजी और 13वें ओवर के बाद गेंद बदले जाने से दिल्ली कैपिटल्स लक्ष्य को नहीं पा सकी.

Akshar Patel ने क्या कहा?

हार के बाद कप्तान अक्षर पटेल (Akshar Patel) ने कहा, “हमारे पास मैच था, लेकिन कुछ सॉफ्ट डिसमिसल और खराब शॉट्स ने हमें नुकसान पहुंचाया. आप हर बार निचले क्रम के बल्लेबाजों पर निर्भर नहीं रह सकते. ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है, बस ऐसा एक दिन था. मैं पहले हाफ के बाद काफी संतुष्ट था. शुरुआत में गेंद रुक रही थी, लेकिन बाद में स्थिति बेहतर हुई और ओस ने हमारी मदद की.”

यह भी पढ़ें- IPL 2025: विराट कोहली और फिल साल्ट की धमाकेदार बल्लेबाजी, RCB ने राजस्थान को 9 विकेट से रौंदा

उन्होंने आगे कहा, “हमारे तीन में से दो स्पिनर पावरप्ले और डेथ ओवरों में भी गेंदबाजी कर सकते हैं. कुलदीप यादव अविश्वसनीय गेंदबाजी कर रहे हैं. इस मैच को बल्लेबाजी के नजरिए से भूल जाना होगा.” इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस छह मुकाबलों में दो जीत के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गई है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को इस सीजन में पहली हार मिली और अब वह पांच मैचों में चार जीत के साथ दूसरे स्थान पर है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

1 hour ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

6 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

6 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

7 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

7 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

8 hours ago