मनोरंजन

Salman Khan को एक बार फिर घर में घुसकर जान से मारने की मिली धमकी, मैसेज में लिखा-बम से उड़ा देंगे गाड़ी

Salman Khan Death Threat: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की एक मुश्किल खत्म नहीं होती कि दूसरी शुरू हो जाती है. सुपरस्टार को लगातार जान से मारने की धमकियां मिलती रहती है. पिछले कुछ महीने से मामला थोड़ा शांत था. लेकिन अभिनेता को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. मुंबई के वर्ली वाले परिवहन विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर किसी अज्ञात शख्स द्वारा धमकी भेजी गई है, जिसमें अभिनेता को जान से मारने के साथ ही उनकी कार को भी बम से उड़ाने की बात कही है.

सलमान को फिर मिली जान से मारने की धमकी (Salman Khan Death Threat)

परिवहन विभाग के नंबर पर भेजे गए मैसेज में सलमान की गाड़ी को बम से उड़ाने के अलावा घर में घुसकर जान से मारने की धमकी भी दी गई है. वर्ली पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. धमकी देने वाले की मंशा क्या है और वह किस गिरोह का है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.

पहले भी कई बार मिल चुकी है धमकी

गौरतलब है कि सलमान खान को पहले भी कई बार धमकी मिल चुकी है. बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया था कि उनकी हिट लिस्ट में सलमान खान भी थे. लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े शूटर्स मुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर कई बार रेकी कर चुके थे. हालांकि, कड़ी सुरक्षा की वजह से वह अपने मकसद में नाकाम रहे और सलमान पर हमला करने की अपनी योजना विफल रही.

ये भी पढ़ें: क्या ‘कृष 4’ में नजर आएंगी Priyanaka Chopra? एक्ट्रेस संग दिखे ऋतिक रोशन, खुशी से झूम उठे फैंस

सलमान के घर हुई थी 5 राउंड फायरिंग (Salman Khan Death Threat)

पिछले साल अप्रैल में सलमान खान के घर 5 राउंड फायरिंग की गई थी, जिसके कुछ महीने बाद सलमान के करीबी और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या भी कर दी गई थी.लॉरेंस बिश्नोई ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा था कि उसके जीवन का एकमात्र लक्ष्य सलमान खान को जान से मारना है.

लॉरेंस को बुलाऊं क्या?

इससे पहले मुंबई पुलिस ने पिछले साल 12 नवंबर को सलमान खान को धमकी भरे मैसेज भेजने के आरोप में 24 वर्षीय एक व्यक्ति को कर्नाटक से गिरफ्तार किया था. पुलिस ने बताया था कि आरोपी का नाम सोहेल पाशा है. वहीं, 4 दिसंबर को सलमान खान के शूटिंग सेट पर अचानक एक शख्स घुस आया था, सिक्योरिटी गार्ड द्वारा रोकने पर उसने धमकी भरे लहजे में कहा था, “लॉरेंस को बुलाऊं क्या?” सेट पर हंगामा मचाने वाले व्यक्ति का नाम सतीश वर्मा है और वह जूनियर आर्टिस्ट है.

सलमान खान के घर के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

पिछले साल सलमान खान के घर के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. सलमान खान की उस बालकनी पर खास तौर पर बुलेट प्रूफ ग्लास लगाया गया, जहां से वह अपने प्रशंसकों का अभिवादन करते हैं. गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर भी हाई सिक्योरिटी तैनात की गई है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

500 करोड़ के ट्रस्ट और पॉक्सो मामले के आरोपों पर घिरे सौरभ भारद्वाज, 10 अक्टूबर को आएगा कोर्ट का निर्णय

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…

12 minutes ago

पुरी धाम में दिखा दुर्लभ नजारा, जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र से बिखरी चंद्रमा की चांदनी

पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र के ठीक पीछे चमकता हुआ पूर्णचंद्र दिखाई दिया.…

19 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड रिश्तों को नई दिशा, माइग्रेशन से स्टार्टअप तक 5 अहम समझौतों पर बनी सहमति

India Switzerland Relations Agreements: भारत और स्विट्जरलैंड ने माइग्रेशन, युवा पेशेवरों, परिवहन तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान…

22 minutes ago

लोध, कुर्मी से पासी-खटिक तक…’, बीजेपी ने यूपी राज्यसभा उम्मीदवारों के जरिये कैसे साधा 2027 का समीकरण?

BJP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर से होने वाले राज्यसभा चुनाव को…

24 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर केंद्र सरकार, चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर केंद्र सरकार,…

27 minutes ago

फिल्मी स्टाइल या अतिरेक? स्कूटर स्टंट कर गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, आगे जो हुआ देख दंग रह गए लोग

मॉस्को में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए बेहद अनोखे अंदाज में…

42 minutes ago