आईपीएल

IPL 2025 MI Vs LSG: बूम-बूम बुमराह के दम पर मुंबई की लगातार पांचवीं जीत

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (22 रन पर चार विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को रविवार को आईपीएल मुकाबले में 54 रन से हराकर लगातार अपनी पांचवीं जीत दर्ज की. मुंबई ने रायन रिकलटन (58) और सूर्यकुमार यादव (54) के शानदार अर्धशतकों तथा निचले क्रम के बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान से 20 ओवर में सात विकेट पर 215 रन का मजबूत स्कोर बनाया और लखनऊ की पारी को 20 ओवर में 161 रन पर समेट दिया. मुंबई ने यह जीत हासिल कर प्लेऑफ की दावेदारी को और मजबूत कर लिया है.

बुमराह ने ओपनर एडन मारक्रम (9) को आउट करने के बाद 16वें ओवर में डेविड मिलर, अब्दुल समद और आवेश खान को पवेलियन की राह दिखाई. ट्रेंट बोल्ट ने मिचेल मार्श और आयुष बदौनी के विकेट निकाले और दिग्वेश राठी को पारी की आखिरी गेंद पर बोल्ड कर तीन विकेट पूरे किये जबकि विल जैक्स ने निकोलस पूरन और एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत के विकेट झटके. पंत की खराब फॉर्म इस मैच में भी जारी रही और वह चार रन ही बना सके.

10 मैचो में छठी जीत के साथ टॉप 2 पर पहुंची

मुंबई की 10 मैचों में यह छठी जीत है और वह 12 अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है. लखनऊ को 10 मैचों में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा और उसके खाते में 10 अंक हैं. लखनऊ छठे स्थान पर है. लखनऊ की तरफ से बदौनी ने सर्वाधिक 35, मार्श ने 34, पूरन ने 27 और मिलर ने 24 रन बनाये.

इससे पहले टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 33 रन की ओपनिंग साझेदारी के बाद मुंबई ने रोहित शर्मा का विकेट गंवाया. रोहित दो छक्कों की मदद से 12 रन बनाने के बाद मयंक यादव का शिकार बन गए. रिकलटन ने विल जैक्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 55 रन जोड़े. रिकलटन 32 गेंदों में छह चौकों और चार छक्कों की मदद से 58 रन बनाकर आउट हुए. विल जैक्स ने 21 गेंदों पर 29 रन में तीन चौके और एक छक्का लगाया.

सूर्यकुमार ने एक छोर संभालकर खेलते हुए 28 गेंदों पर 54 रन में चार चौके और चार छक्के मारे. सूर्य ने छक्का मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन फिर वह मयंक की गेंद पर आउट हो गए. नमन धीर ने नाबाद 25 और कॉर्बिन बॉश ने 20 रन बनाकर मुंबई को 215 रन तक पहुंचाया. नमन धीर ने आखिरी गेंद पर छक्का मारा. नमन ने 11 गेंदों पर दो चौके और दो छक्के लगाए. बॉश ने 10 गेंदों पर 20 रन में दो चौके और एक छक्का लगाया.

रोहित रिकलटन ने दिलाई आक्रामक शुरुआत

रोहित शर्मा और रायन रिकलटन ने आक्रामक शुरुआत दिलाई थी, लेकिन लंबे सयम बाद वापसी कर रहे मयंक यादव ने रोहित को पवेलियन चलता कर दिया. हालांकि अर्धशतक बनाकर रिकलटन के भी पवेलियन लौटने के बाद सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतकीय पारी खेली. अंत में नमन धीर और डेब्यू कर रहे कॉर्बिन बॉश की उपयोगी पारियों की बदौलत मुंबई ने एक ऐसा स्कोर खड़ा कर दिया है जिसे हासिल करना मुंबई की मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के सामने लखनऊ के लिए मुश्किल साबित हो गया.

एलएसजी की तरफ से मयंक ने चार ओवर में 40 रन पर दो विकेट लिए. आवेश खान ने चार ओवर में 42 रन पर दो विकेट झटके.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मां की तबीयत बिगड़ी तो भावुक हुए पवन सिंह, अस्पताल से सामने आई तस्वीर, ज्योति सिंह ने किया रिएक्ट

Pawan Singh Mother Hospitalized: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की तबीयत…

5 minutes ago

‘बाल पकड़ जमीन पर घसीटा…’ मुजफ्फरपुर में पीड़िता पर पुलिस की बर्बरता, वीडियो VIRAL

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में न्याय की गुहार लगाने ससुराल पहुंची महादलित महिला को…

18 minutes ago

शहीद का शव लेकर निकली एंबुलेंस का भीषण एक्सीडेंट, 4 की मौत से मचा कोहराम, सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा

UP News: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर…

23 minutes ago

अडानी ग्रुप और कच्छ यूनिवर्सिटी की पहल, भुज में ग्रीन एनर्जी ‘CoE’ शुरू; तैयार होंगे कुशल युवा

अडानी स्किल्स एंड एजुकेशन और कच्छ यूनिवर्सिटी ने भुज में ग्रीन एनर्जी 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस'…

37 minutes ago

अखिर क्यों OpenAI के पूर्व अधिकारी इस्तीफा देते हुए दी परमाणु स्तर की सुरक्षा की चेतावनी?

OpenAI के पूर्व इंजीनियर डेविड रॉबिन्सन ने कंपनी के संस्कृति पर सवाल उठाते हुए इस्तीफा…

54 minutes ago