खेल

भारत-पाक के तनाव के बीच विराट कोहली से रोहित शर्मा तक ने भारतीय सेना और देशवासियों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की

भारतीय सेना की पाकिस्तान पर की गई जवाबी कार्रवाई को लेकर आम जनों के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री के सितारों और क्रिकेटर जगत का भी जोश हाई है और वे सेना के शौर्य को सलाम कर रहे हैं. इस बीच विराट कोहली से लेकर रोहित शर्मा तक पोस्ट शेयर कर वीर जवानों की सराहना की है.

कोहली ने सेना को किया सलाम

कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी पोस्ट शेयर कर सेना को सलाम किया. उन्होंने लिखा, ” हम इस कठिन समय में देश की रक्षा करने के लिए भारतीय सेना के साथ एकजुटता से खड़े हैं और उन्हें सलाम करते हैं. हम अपने नायकों की अटूट बहादुरी के लिए हमेशा ऋणी रहेंगे और हमारे देश के लिए उनका और उनके परिवार के बलिदानों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं.”

मुझे हमारी भारतीय सेना पर बेहद गर्व महसूस होता है-रोहित

रोहित शर्मा ने एक्स पर लिखा, “हर बीतते पल के साथ, हर लिए गए फैसले के साथ, मुझे हमारी भारतीय सेना, भारतीय वायुसेना और भारतीय नौसेना पर बेहद गर्व महसूस होता है. हमारे योद्धा हमारे देश के गौरव के लिए खड़े हैं. हर भारतीय के लिए जिम्मेदार होना और किसी भी तरह की झूठी खबर को फैलाने या उस पर विश्वास करने से बचना जरूरी है. सभी सुरक्षित रहें!”

‘पाकिस्तान ने युद्ध को चुना है’- सहवाग

सहवाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “पाकिस्तान ने युद्ध का विकल्प चुना, जब उनके पास चुप रहने का अवसर था.””उन्होंने अपनी आतंकवादी संपत्तियों को बचाने के लिए हमला किया, जो उनके बारे में बहुत कुछ कहता है.””हमारी सेनाएं सबसे उचित तरीके से जवाब देंगी, जिसे पाकिस्तान कभी नहीं भूलेगा.”

वेंकटेश प्रसाद ने पाकिस्तान को दुष्ट देश कहा

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने भी सोशल मीडिया पर पाकिस्तान को “दुष्ट देश” कहा. पूर्व क्रिकेटर ने कहा, “पाकिस्तान कितना दुष्ट देश है. भारत उसे हरा देगा.”

पी.वी. सिंधु ने भारतीय सेना की सराहना की

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता पी.वी. सिंधु ने भारतीय सशस्त्र बलों के बहादुर पुरुषों और महिलाओं की उनके साहस के लिए सराहना की. सिंधु ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “भारतीय सशस्त्र बलों के बहादुर पुरुषों और महिलाओं के लिए – आपका साहस, अनुशासन और बलिदान हमारे राष्ट्र की आत्मा है. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे क्षणों में, हमें उस मौन शक्ति और निःस्वार्थ सेवा की याद आती है जो हमारे तिरंगे को ऊंचा रखती है. भारत आपके साथ खड़ा है. जय हिंद.”

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच आईपीएल 2025 रद्द

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव भरे हालातों को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से आईपीएल 2025 को स्थगित कर दिया गया है. गुरुवार को धर्मशाला में खेले जा रहे पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच का मैच भी 10.1 ओवर के बाद ही रद्द कर दिया गया. इसके बाद सभी खिलाड़ियों, स्टाफ, मैच अधिकारियों, कमेंटेटरों, प्रसारण दल और अन्य जरूरी लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए एक विशेष ट्रेन की व्यवस्था की गई थी.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

23 घंटे हिरासत के बाद CJP के तीनों नेता रिहा, कोर्ट ने किन शर्तों पर दी राहत?

CJP protest Delhi: दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके,…

5 minutes ago

‘ग्रामोदय से राष्ट्रोदय के प्रणेता…’, नानाजी देशमुख की जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह ने किया बड़ा नमन

गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते…

9 minutes ago

लो जी, अब डॉक्टर के यहां भी मरीज सुरक्षित नहीं! इलाज कराने पहुंची थी नाबालिग, सिविल सर्जन पर रेप का आरोप

Jharkhand News: कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को एक नाबालिग लड़की से यौन…

18 minutes ago

‘असाधारण राष्ट्र-निर्माता थे नानाजी…’, जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन

PM Modi on Nanaji Deshmukh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती…

18 minutes ago

दोस्ती के लिए राजनीति में आए अमिताभ बच्चन, फिर क्यों छोड़ दी सियासत? जानें पूरा किस्सा

Amitabh Bachchan birthday: अमिताभ बच्चन ने 1984 में राजीव गांधी के समर्थन में इलाहाबाद से…

34 minutes ago

क्या कंगाल पाकिस्तान का दुनिया के नक्शे से कट गया पत्ता? विश्व बैंक के इस फैसले से क्यों मची है खलबली?

India Pakistan Relations: विश्व बैंक ने पाकिस्तान को 'दक्षिण एशिया' से निकालकर मध्य पूर्व और…

48 minutes ago