आईपीएल

Ready to Roar! मैदान में गरजेगा बुमराह का तूफान, मुंबई इंडियंस को मिलेगी जीत की नई उड़ान

Jasprit Bumrah Return: आईपीएल 2025 के मौजूदा सीज़न में संघर्ष कर रही मुंबई इंडियंस के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है. टीम के स्टार तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने आधिकारिक रूप से स्क्वाड में वापसी कर ली है. रविवार को फ्रेंचाइज़ी ने सोशल मीडिया पर एक धमाकेदार वीडियो के साथ यह ऐलान किया, जिसमें कैप्शन दिया गया…
“Ready to Roar” (गरजने को तैयार).

रिहैब के बाद हुई वापसी

बुमराह काफी समय से BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे थे. इस सीज़न में उन्होंने अब तक मुंबई के लिए कोई मैच नहीं खेला था, जिस कारण फैंस लगातार उनकी वापसी को लेकर उत्सुक थे.

हार्दिक पांड्या ने दिए थे संकेत

पिछले शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस के समय मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने संकेत दिए थे कि बुमराह जल्द टीम से जुड़ेंगे. उन्होंने कहा था…

“Jasprit should be back soon.”
अब वह वादा हकीकत बन चुका है.

बुमराह की वापसी से टीम को मिला आत्मविश्वास

बुमराह की वापसी मुंबई इंडियंस के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. इस सीज़न में अब तक संघर्ष कर रही टीम के लिए उनका अनुभव, गति और दबाव में संयम बड़ा हथियार साबित हो सकता है. बुमराह न सिर्फ गेंदबाज़ी को मजबूती देंगे, बल्कि युवा खिलाड़ियों के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान करेंगे.

टर्निंग पॉइंट हो सकते हैं बुमराह

31 वर्षीय यह तेज़ गेंदबाज़ अपने खतरनाक यॉर्कर, डेथ ओवर्स में नियंत्रण, और मैच बदलने वाले स्पैल्स के लिए जाने जाते हैं. उनकी वापसी के साथ ही अब मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ़ की उम्मीदें फिर से जाग उठी हैं.

अगला मुकाबला- आरसीबी के खिलाफ

मुंबई इंडियंस अब सोमवार को अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का सामना करेगी. इस मैच में बुमराह के खेलने की पूरी संभावना है, जिससे दर्शकों में उत्साह और भी बढ़ गया है.


इसे भी पढ़ें- SRH vs GT Match Preview: क्या आज टूटेगा हैदराबाद का हार का सिलसिला या गुजरात लगाएगी जीत की हैट्रिक? कौन खिलाड़ी बन सकते हैं एक्स फैक्टर…


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

60 minutes ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

1 hour ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

1 hour ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

1 hour ago