KKR vs SRH IPL 2026
KKR vs SRH: आईपीएल 2026 (IPL 2026) को शुरू हुए लगभग एक हफ्ता पूरा होने जा रहा है. 26 मार्च 2026 को बेंगलुरु के चिन्नस्वामी स्टेडियम में 19वें सीजन का पहला मैच खेला गया. RCB के साथ हुए इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को कमजोर गेंदबाजी के चलते हार का सामना करना पड़ा. वहीं दूसरी ओर मंगलवार (31 मार्च) को मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को महज 12.5 ओवर में 8 विकेट से हरा दिया.
हालांकि आज (2 अप्रैल) होने वाले मुकाबले (SRH vs KKR) में दोनों टीमों के गेंदबाजों की अग्निपरीक्षा होने वाली है. मैच से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं. पहले कप्तान पैट कमिंस जहां चोट के चलते बाहर चल रहे हैं, अब एक अन्य तेज गेंदबाज मैच के लिए फिट नजर नहीं आ रहे हैं.
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स (Brydon Carse) 28 मार्च को आरसीबी के खिलाफ मैच से पहले अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए थे. उनके हाथ में लगी चोट के कारण वह उस मुकाबले से बाहर हो गए. टीम के कोच डेनियल विटोरी ने पहले मैच के बाद उनकी जल्द वापसी की उम्मीद जताई थी, लेकिन ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्स अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं और केकेआर के खिलाफ अगले मैच में भी उनके खेलने पर संशय बना हुआ है.
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाले इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के टॉप ऑर्डर पर सभी की निगाहें रहेंगी. कप्तान और विकेटकीपर ईशान किशन के साथ हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड पावरप्ले में टीम को तेज शुरुआत दे सकते हैं. दूसरी ओर, कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी में कप्तान अजिंक्य रहाणे पर बड़ी जिम्मेदारी होगी, जबकि रोवमैन पॉवेल और रिंकू सिंह भी अहम भूमिका निभा सकते हैं.
हालांकि, यह मुकाबला काफी हद तक गेंदबाजी पर निर्भर करेगा. SRH के लिए KKR के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन घरेलू पिच पर खास प्रभाव डाल सकते हैं. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट पर गेंदबाजी का दारोमदार रहेगा.
SRH और KKR के बीच अब तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें केकेआर ने 19 मैच जीते हैं, जबकि एसआरएच को 10 में जीत मिली है. एक मुकाबला टाई रहा है. आंकड़े साफ तौर पर दिखाते हैं कि इस भिड़ंत में कोलकाता का पलड़ा भारी रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…