आईपीएल

RCB VS MI: कोहली-डु प्लेसिस की सुनामी में उड़ी मुंबई इंडियंस, 8 विकेट की धमाकेदार जीत से बैंगलोर ने किया IPL 2023 का आग़ाज

RCB VS MI IPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही. मुंबई के सभी बड़े नाम फ्लॉप रहे. लेकिन एक युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टीम को डिफेंडिंग टोटल तक पहुंचाया. हालांकि उनकी पारी बेकार गई क्योंकि बल्लेबाजों के बाद मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी भी बेहद खराब रही और आरसीबी ने 8 विकेट से यह मुकाबला जीत लिया.

मुंबई के 171 रन के जवाब में बैंगलोर ने 16.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर ये लक्ष्य हासिल कर लिया. इस जीत में डु प्लेसिस (73 रन) और विराट कोहली की 82 रन की नाबाद पारी अहम रही.

आरसीबी ने आईपीएल 2023 के अपने शुरुआती मुकाबले में मुंबई इंडियंस को आठ विकेट से मात दी.

-15 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 145-1

-10 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 97-0

-5 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 45-0

आरसीबी की बल्लेबाजी शुरू, विराट और डुप्लेसी क्रीज पर

-मुंबई ने 18 ओवर में 7 विकेट पर 133 रन बना लिए हैं.

-तिलक वर्मा ने अपने आईपीएल करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया.

-15 ओवर के बाद मुंबई ने 5 विकेट पर 102 रन बना लिए हैं.

-11 ओवर के बाद मुंबई ने 4 विकेट पर 62 रन बना लिए हैं.

-9 ओवर के बाद मुंबई ने 4 विकेट पर 49 रन बना लिए हैं.

-5 ओवर के बाद टीम ने 2 विकेट पर 19 रन बना लिए हैं.

-मुंबई की बल्लेबाजी शुरू

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

RCB: विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (C), ग्लेन मैक्सवेल, माइकल ब्रेसवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, हर्षल पटेल, आकाश दीप, रीस टोप्ले, मोहम्मद सिराज.

MI: रोहित शर्मा (C), ईशान किशन (WK), सूर्यकुमार यादव, कैमरून ग्रीन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, निहाल वधेरा, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जोफ्रा आर्चर, अरशद खान.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

2 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

2 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

3 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

3 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

3 hours ago

भूमिहीन, मजदूरी और सम्मान: बिहार के गांवों में आज भी क्यों कायम है वामपंथ की पकड़?

बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…

3 hours ago