दुनिया

लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर हिंसा का मास्टरमाइंड अवतार सिंह खांडा ही है आतंकी संगठन KLF का चीफ, पहचान बदलकर ब्रिटेन में ले रखी है पनाह

London: ब्रिटेन की राजधानी लंदन में भारतीय उच्चायोग के सामने खालिस्तान समर्थकों के प्रदर्शन के पीछे के मास्टरमाइंड अवतार सिंह खांडा को लेकर एक बड़ी बात सामने आ रही है. मिली जानकारी के अनुसार अवतार सिंह खांडा कोई और नहीं, बल्कि आतंकवादी संगठन खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (KLF) का प्रमुख रणजोध सिंह है. यह ब्रिटेन में दोहरा जीवन जी रहा है. पिछले कई सालों से ब्रिटेन में लोगों के बीच यह अलग-अलग दो रूप धारण किए हुए है. खांडा के पिता कुलवंत सिंह भी KLF के आतंकवादी थे. सुरक्षा बलों ने उन्हें वर्ष 1991 में  मार गिराया था.

अलगाववाद को बढ़ावा देना खांडा का प्रमुख उद्देश्य

खांडा ने सोशल मीडिया के फेसबुक प्लेटफार्म पर अवतार सिंह आजाद और रणजोध सिंह के नाम से अपनी प्रोफाइल बना रखी है. कहा जा रहा है कि जल्द ही यह पंजाब के अलावा भारत में आतंकी हमलों की जिम्मेदारी ले सकता है. खांडा के बारे में जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है वह यह है कि यह मुख्य रूप से पंजाब और यूके के आलावा कनाडा, ऑस्ट्रेलिया यूएस, जर्मनी जैसे देशों में भारत के खिलाफ युवाओं को खालिस्तान आंदोलन के समर्थन में कट्टरपंथी बनाने का प्रयास कर सकता है. वारिस पंजाब डे आंदोलन के संस्थापक सदस्य होने के नाते उसका ध्यान अलगाववादी संघर्ष को केएलएफ के जरिए बढ़ावा देना है.

इसे भी पढ़ें: सऊदी और RAW के बीच हुई डील से पाकिस्तान की उड़ी नींद, जानें क्यों बढ़ी है आतंकियों को पनाह देने वाले मुल्क की टेंशन

भारत के विरोध में की थी नारेबाजी

भारत में अमृतपाल और उसके संगठन के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन के विरोध में खांडा ने 19 मार्च को लंदन में भारतीय उच्चायोग के सामने हुए प्रदर्शन का नेतृत्व किया था. इस दौरान भारतीय उच्चायोग के सामने खालिस्तानी समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की थी. इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने उच्चायोग भवन पर लगे तिरंगे को भी गिराने की कोशिश की थी. इसके बाद भारतीय समुदाय के लोग भी तिरंगे के समर्थन और खालिस्तानी समर्थकों के खिलाफ भारतीय उच्चायोग के बाहर इकट्ठा हो गए थे.

20 मार्च, 2023 को रणजोध सिंह ने अमृतपाल सिंह के सहयोगियों की गिरफ्तारी पर एक प्रेस नोट जारी किया था और इसमें पंजाब की वर्तमान स्थिति के लिए भारतीय सुरक्षा बलों और पंजाब पुलिस को जिम्मेदार बताया था. इसके अलावा इस नोट में सुरक्षा एजेंसियों और पंजाब पुलिस दोनों को धमकी भी दी गई थी.

Rohit Rai

Recent Posts

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

2 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

2 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

3 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

3 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

3 hours ago

भूमिहीन, मजदूरी और सम्मान: बिहार के गांवों में आज भी क्यों कायम है वामपंथ की पकड़?

बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…

4 hours ago