आईपीएल

RR vs DC: रियान पराग ने जीता टॉस, राजस्थान रॉयल्स पहले करेगी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग 11

RR vs DC: आईपीएल 2026 के 43वें मैच में आज (1 मई) राजस्थान रॉयल्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हो रहा है. यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है. राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. पॉइंट्स टेबल की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने 9 में से 6 मैच जीते हैं और 3 हारे हैं. उनके 12 अंक हैं और टीम चौथे स्थान पर है, नेट रन रेट +0.617 है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने 8 में से 3 मैच जीते और 5 गंवाए हैं. टीम के 6 अंक हैं और वह सातवें स्थान पर है, नेट रन रेट -1.060 है.

क्या कहता है पिच का मिजाज

यह मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच नंबर 4 पर खेला जाएगा. यहां हाल के तीन नाइट मैचों में बड़ा स्कोर बना है और दो बार वही टीम जीती है जिसने पहले बल्लेबाजी की थी. यह पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जाती है और शुरुआत से ही रन बनाना आसान रहता है. हालांकि शुरुआती 3-4 ओवर तेज गेंदबाजों के लिए थोड़ी मदद मिल सकती है, इसलिए उस समय संभलकर खेलना जरूरी होगा.

मौसम और पिच को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है, लेकिन अगर पहले बल्लेबाजी की जाती है तो 210–220 रन का स्कोर सुरक्षित माना जाएगा. इससे कम स्कोर का बचाव करना यहां मुश्किल हो सकता है.

दोनों टीमों की हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (RR vs DC head-to-head)

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आइपीएल इतिहास में अब तक 30 मुकाबले खेले जा चुके हैं. दोनों टीमें बराबरी पर हैं, क्योंकि दोनों ने 15-15 मैच अपने नाम किए हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (RR vs DC Playing 11)

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11 (RR Playing 11): यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (कीपर), रियान पराग (कप्तान), डानोवन फरेरा, रवींद्र जाडेजा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर और बृजेश शर्मा.

इम्पैक्ट सब: एडम मिलने, दासुन शनाका, रवि सिंह, यश राज पुंजा और तुषार देशपांडे.


ये भी पढ़ें: RR vs DC: 15 साल के वैभव और ‘यॉर्कर किंग’ स्टार्क के बीच रोमांचक जंग, पिंक सिटी में किसका चलेगा सिक्का?


दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11 (DC Playing 11): केएल राहुल, पतुम निसंका, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, काइले जैमिसन, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव और टी नटराजन.

इम्पैक्ट सब: डेविड मिलर, विप्रज निगम, करुण नायर, अभिषेक पोरेल और आकिब नबी

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

2027 की तैयारी में जुटा अपना दल (एस), प्रतापगढ़ की जनसभा से सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का दिया संदेश

UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…

11 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

12 minutes ago

वर्धा में शिक्षा का महाकुंभ: डॉ. प्रीति अदाणी ने की AIHER दीक्षांत की अध्यक्षता, सीएम फडणवीस को मिली मानद उपाधि

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…

22 minutes ago

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

1 hour ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

1 hour ago