Vaibhav Suryavanshi vs Mitchell Starc (AI Image)
RR vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में अपनी जमीन तलाश रही दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला आत्मविश्वास में नंबर 1 टीम राजस्थान रॉयल्स के साथ है. यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. आज के मुकाबले में सबकी नजरें दो खिलाड़ियों पर टिकी हुई हैं. राजस्थान के युवा और प्रभावशाली बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और दूसरी तरफ अनुभव से भरे और घातक तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क. आइए जानते हैं कि कैसा रहेगा दोनों का मुकाबला.
वैभव- मिचेल आमने-सामने (Vaibhav Suryavanshi vs Mitchell Starc)
वैभव ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए 230+ स्ट्राइक रेट से 400 रन पूरे किए हैं, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है. वहीं दिल्ली की टीम को इस मैच में स्टार्क से काफी उम्मीदें होंगी, क्योंकि टीम की गेंदबाजी अब तक खास असर नहीं दिखा पाई है. मैच की शुरुआत में स्टार्क की गेंदबाजी और वैभव की आक्रामक बल्लेबाजी तय करेगी कि किस टीम को बढ़त मिलती है.
क्या कहता है पिच का मिजाज
यह मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच नंबर 4 पर खेला जाएगा. यहां हाल के तीन नाइट मैचों में बड़ा स्कोर बना है और दो बार वही टीम जीती है जिसने पहले बल्लेबाजी की थी. यह पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जाती है और शुरुआत से ही रन बनाना आसान रहता है. हालांकि शुरुआती 3-4 ओवर तेज गेंदबाजों के लिए थोड़ी मदद मिल सकती है, इसलिए उस समय संभलकर खेलना जरूरी होगा.
मौसम और पिच को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है, लेकिन अगर पहले बल्लेबाजी की जाती है तो 210–220 रन का स्कोर सुरक्षित माना जाएगा. इससे कम स्कोर का बचाव करना यहां मुश्किल हो सकता है.
दोनों टीमों की हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (RR vs DC head-to-head)
राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आइपीएल इतिहास में अब तक 30 मुकाबले खेले जा चुके हैं. दोनों टीमें बराबरी पर हैं, क्योंकि दोनों ने 15-15 मैच अपने नाम किए हैं.
ये भी पढ़ें: अंडर-19 के दो खिलाड़ी महिलाओं की नहाते हुए वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार: श्रीलंका क्रिकेट हुआ शर्मसार
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 (RR vs DC Playing 11)
राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग 11 (RR Playing 11): यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फिर, शुभम दुबे, रवींद्र जडेजा, डसून शनका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, यश पुंजा.
दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग 11 (DC Playing 11): केएल राहुल (विकेटकीपर), साहिल परख, नितीश राणा, समीर रिजवी, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मिचेल स्टार्क.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




