दुनिया

ईरान पर आसमान से बरसेगी कयामत! B-1B लांसर बॉम्बर और हाइपरसोनिक मिसाइलों से अमेरिका करने वाला है हमला

US Iran Attack Hypersonic Missiles: करीब एक महीने की शांति के बाद ईरान में एक बार फिर अमेरिका हमला कर सकता है. इस हमले में ईरान के खिलाफ पहली बार हाइरसोनिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया जा सकता है. अमेरिका की सेंट्रल कमांड के कमांडर ने बकायदा इसके बारे में ट्रंप को जानकारी दी है. जिसके मुताबिक अमेरिकी सेंट्रल कमांड, ईरान के खिलाफ संभावित हमला करने के विकल्पों को लेकर ट्रंप से बातचीत कर रहा है.

फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक एडमिरल ब्रैड कूपर ने व्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम में इस मामले को लेकर बैठक की, जिसमें ट्रम्प के सामने ये विकल्प पेश किए गए. इस बैठक में बताया गया कि अगर ट्रंप दोबारा ईरान पर हमला करने का फैसला करते हैं तो एक छोटा लेकिन बेहद ही ताकतवर हमला किया जा सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में ईरान की बची खुची सैन्य ताकत, नेता और रणनीतिक और सामरिक रूप से सबसे महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर को बर्बाद किया जा सकता है.

हाईपरसोनिक मिसाइलों से होगा हमला

रिपोर्ट के अनुसार, रक्षा मंत्रालय अब कुछ नए और बेहद आधुनिक हथियारों के इस्तेमाल पर भी विचार कर रहा है. इनमें डार्क ईगल नाम की हाइपरसोनिक मिसाइल शामिल है, जो करीब 2,000 मील (लगभग 3,200 किलोमीटर) तक मार कर सकती है. माना जा रहा है कि इस मिसाइल का इस्तेमाल ईरान के बचे हुए बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चरों को निशाना बनाने के लिए किया जा सकता है.

B-1B लांसर बॉम्बर विमानों की तैनाती बढ़ाई

इसके साथ ही इलाके में B-1B लांसर बॉम्बर विमानों की तैनाती भी बढ़ाई जा रही है. ये विमान एक साथ बड़ी मात्रा में हथियार ले जाने में सक्षम होते हैं और हाइपरसोनिक हथियारों को भी ले जा सकते हैं.

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को धमकी दी है. जिसमें उन्होंने कहा कि तूफान आगे बढ़ रहा है और इसे कोई नहीं रोक पायेगा.

ईरान ने दिया कड़ा जवाब

अमेरिकी राष्ट्रपति के इस धमकी का जवाब ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने दिया. उन्होंने कहा कि हम हमलावरों को समंदर में डुबो देंगे. उनके लिए फारस की खाड़ी में कोई जगह नहीं है.

ये भी पढ़ें- होर्मुज की रहस्यमयी दुनिया: ‘हवा के जिन्न’ से बचने के लिए महिलाएं पहनती हैं मूंछों वाला नकाब, पेड़ों पर बने घरों में रहते हैं लोग

ईरान और अमेरिका के बीच एक बार फिर बढ़ रही टेंशन का असर तेल की कीमतों पर भी दिखाई दे रहा. गुरुवार को कच्चे तेल की कीमत करीब 126 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई. जो कि पिछले 4 सालों में सबसे ज्यादा है. हालांकि यह बात में कम होकर 115 पर आ गई.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 28 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, बीजेपी नेता करनैल सिंह की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…

11 minutes ago

दलाई लामा पर चीन का ‘वेटिंग गेम’? रिपोर्ट में बीजिंग की रणनीति पर उठे सवाल

दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…

20 minutes ago

आडवाणी की तबीयत पर अस्पताल ने क्या कहा? ICU में चल रहा इलाज; जेपी नड्डा ने लिया हालचाल

LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…

33 minutes ago

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

51 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

59 minutes ago