चुटकुले

Funny Jokes: ब्रेकअप के बाद भगवान से मांगी दुआ, ये मजेदार चुटकुले पढ़कर हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे!

Funny Jokes: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतने व्यस्त हो गए हैं कि हमेशा चिंता और तनाव में घिरे रहते हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि तनाव से बचने का सबसे अच्छा तरीका है हंसना. हंसी न केवल गंभीर बीमारियों से बचाती है, बल्कि नियमित हंसने की आदत आपको तनावमुक्त रखती है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए, हम आपके लिए आज भी कुछ मजेदार और हंसी से भरे जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.

1- ब्रेकअप का दर्द

गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद देहाती लड़का रोता हुआ मंदिर पहुंचा और भगवान से बोला-
“बिछड़ा यार मिला दे, ओ रब्बा!”
भगवान बोले- “बगल में हनुमान मंदिर है, वहां जाकर FIR दर्ज कराओ. माता सीता को उन्होंने ही ढूंढा था!”

2- सास-बहू का लंगर

सास: “बहू, तुम कहां हो?”
बहू: “होटल में, सासू मां. भूख लगी थी, खाना खा रही हूं. आप कहां हैं?”
सास: “लंगर में, तुम्हारे पीछे लाइन में खड़ी हूं. मेरे लिए भी खीर ले लेना!”

3- पत्नी की वापसी

पत्नी मायके से लौटी तो पति जोर-जोर से हंसते हुए दरवाजा खोलने आया.
पत्नी: “ऐसे क्यों हंस रहे हो?”
पति: “गुरुजी ने सत्संग में कहा था, मुसीबत आए तो घबराना नहीं, हंसते हुए सामना करना चाहिए!”

4- वादे का जाल

पत्नी: “मैं मायके तभी जाऊंगी जब तुम मुझे छोड़ने आओगे.”
पति: “ठीक है, लेकिन वादा करो कि तुम घर तभी लौटोगी जब मैं लेने आऊंगा!”

5- मच्छरदानी का मच्छर

एक मच्छर उदास बैठा था.
दूसरे मच्छर ने पूछा: “भाई, क्या हुआ?”
पहला बोला: “यार, चूहेदानी में चूहा, साबुदानी में साबुन, लेकिन मच्छरदानी में आदमी सो रहा है!”

ये चुटकुले सोशल मीडिया पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं. इनका उद्देश्य केवल मनोरंजन है. किसी जाति, धर्म, नाम या समुदाय का उपहास करना या नीचा दिखाना हमारा मकसद नहीं है.

ये भी पढ़ें: Funny jokes: संता ने मेडिकल स्टोर पर मांगी चीनी, वजह सुनकर हंसी नहीं रुकेगी

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

2 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

2 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

4 hours ago