अखिलेश यादव को याद आया आयोध्या के लोगों का दर्द,योगी सरकार से किया ये आग्रह

उत्तर प्रदेश में अवैध निर्माणों को बुल्डोजर से ढहाने का सिलसिला जब से शुरू हुआ है तब से इस मुद्दे पर सियासत भी तेजी से हो रही है ..अब समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अखिलेख यादव को ही लें..जिन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से अयोध्या के निवासियों की दुर्दशा पर विचार करने का आग्रह किया है जिनके घरों पर बुलडोजर चलाया जाना है। ये घर अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) की अनुमति के बिना बने थे। दरअसल, अयोध्या प्रशासन ने सरयू नदी के किनारे कथित तौर पर बने घरों को गिराने का फैसला किया है। लगभग 500 ऐसे घरों को एडीए के तहत चिन्हित किया गया है।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आशीष पांडे दीपू ने अयोध्या के संभागीय आयुक्त को ज्ञापन देकर इलाके को नियमित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मकानों को गिराने का अभियान एडीए के राजस्व विभाग और नगर निगम के बीच तनातनी का नतीजा है जिससें आम आदमी परेशान है।

सपा नेता ने दावा किया कि बाढ़ के मैदान जहां विध्वंस अभियान शुरू किया जा रहा है वहां कई सरकारी परियोजनाएं पहले से ही चल रही हैं।

उन्होंने कहा  इस क्षेत्र में पहले से ही प्रधानमंत्री आवास,काशीराम कॉलोनियां, अयोध्या बस स्टेशन और अंतर्राष्ट्रीय रामलीला केंद्र और सभागार हैं  जिनमें रामकथा पार्क और कोरियाई पार्क शामिल हैं।

इस बीच एडीए के उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने कहा कि बाढ़ क्षेत्र में किसी भी निर्माण की अनुमति नहीं दी जा सकती है।

Bharat Express Desk

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

7 minutes ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

24 minutes ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

2 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

2 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

3 hours ago