अभिषेक बनर्जी और उनकी भाभी को ईडी ने बुलाया

पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले के बाद अब कोयला तस्करी घोटाले को लेकर हड़कंप मच गया है ..इस सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे औऱ तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की भाभी मेनका गंभीर को भी पूछताछ के लिए तलब किया है। अभिषेक बनर्जी को 2 सितंबर को कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके साल्ट लेक स्थित ईडी के कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया है।  जबकि उनकी भाभी मेनका गंभीर को इसके 3 दिन बाद यानि 5 सितंबर को ईडी के नई दिल्ली कार्यालय में तलब किया है। ईडी ने मेनका गंभीर को कोयला तस्करी घोटाले में दूसरी बार तलब किया है। प्रवर्तन निदेशालय की इस कार्रवाई से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हाथ –पांव फूले हुए हैं।

हालांकि मेनका गंभीर ने प्रवर्तन निदेशालय के समन को चुनौती देते हुए दिल्ली की एक अदालत का दरवाजा खटखटाया है. बता दें कि 2020 में दर्ज कोयला तस्करी मामले में ईडी और सीबीआई दोनों जांच एजेंसियों ने अभिषेक और उनकी पत्नी रुजिरा नरूला बनर्जी से पूछताछ की थी. जांच ऐजंसियों ने रुजिरा से उनके 2 बैंक अकाउंट के बारे में भी पूछताछ की थी.  जिसमें से एक कथित तौर पर लंदन में है जबकि उनका दूसरा बैंक खाता बैंकॉक में है. ईडी ने  बैंकॉक स्थित बैंक खाते के बारे में खासतौर पर पूछताछ की हैं.  जिसमें हावड़ा के रहने वाले चार्टर्ड एकाउंटेंट नीरज सिंह ने पैसे ट्रांसफर किये थे। इस मामले में पूछताछ में नीरज का नाम सामने आने के बाद से वो अब तक फरार चल रहा है.

 

ममता बनर्जी ने जांच एजेंसी पर कसा तंज

पश्चिम बंगाल में हुए कोयला तस्करी मामले में केंद्रीय जांच एजेंसिया जिस तरह से एक्शन मोड में नजर आ रही है. उस पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस छात्र इकाई तृणमूल छात्र परिषद के स्थापना दिवस के मौके पर एक रैली में केंद्रीय जांच एजेंसियों पर तंज कसा था. उन्होने कहा था कि, तृणमूल सरकार में सांसद अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजिरा नरूला को तलब करने के बाद केंद्रीय एजेंसियां उनके दो साल के बच्चे को भी समन भेज सकती हैं.

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

अब भारत में ही होगा लिथियम-निकेल का प्रोसेसिंग, मोदी कैबिनेट ने दी 2814 करोड़ की योजना को मंजूरी

केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…

43 minutes ago

अस्पताल से निकले शरद पवार, PM मोदी ने दिया आराम करने का मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार को फोन कर उनकी तबीयत का…

59 minutes ago

पीएम मोदी करेंगे भारतीय पैरा खिलाड़ियों से मुलाकात, एशियन पैरा गेम्स की ऐतिहासिक सफलता पर करेंगे सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले…

1 hour ago

4,371 करोड़ रुपये की ‘विस्तार’ योजना को मंजूरी, अब डेटा से बनेगी नीतियां और तेज होगा डिजिटल बदलाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने 4,371.10 करोड़ रुपये की 'विस्तार' योजना…

1 hour ago