मुंबई में भूमिगत(अंडरग्राउंड) मेट्रो जल्द ही फर्राटा भरने जा रही है। मंगलवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई मेट्रो -3 लाइन ट्रायल रन को हरी झंडी दिखाई।ये मेट्रो लाइन 33.50 किलोमीटर लंबी है जिसका निर्माण कार्य 2016 में शुरू हो गया था। इस मेट्रो के शुरू होने से मुंबईकरों का सफर आसान हो जाएगा।
बता दें कि मुख्यमंत्री शिंदे और फडणवीस ने मेट्रो कॉरपोरेशन के अफसरों के साथ
3 किलोमीटर की सुरंग के अंदर मरोल नाका स्टेशन तक अस्थायी कार-शेड को हरी झंडी दिखाई।
वहीं फडणवीस ने कहा कि, आरे कॉलोनी में मेट्रो कार-शेड का विरोध पर्यावरण से संबंधित अधिक राजनीतिक था और उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से पिछली महाविकास अघाड़ी सरकार के इसमें देरी के लिए आड़े हाथों लिया।
अधिकारियों ने कहा कि मेट्रो- 3 लाइन दक्षिण मुंबई में कोलाबा को उत्तर-पश्चिम में सीपज से बांद्रा के माध्यम से जोड़ेगी, जिसके पहले चरण के दिसंबर 2023 तक और अगले चरण के जून 2024 तक चालू होने की संभावना है।
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की संविधान पीठ का फैसला- राज्यों को सेल्स टैक्स पर…
केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार को फोन कर उनकी तबीयत का…