IND vs PAK
Asia Cup 2022 :- एशिया कप टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबले में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की टी-शर्ट पहनकर और हाथों में इंडिया और पाकिस्तान का फ्लैग लेकर पहुंचे बरेली के रहने वाले शराब कारोबारी संयम जायसवाल के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की जा रही है। जिले के शराब कारोबारी संयम जयसवाल 28 अगस्त को दुबई में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला देखने के लिए पहुंचे थे।
इस मामले को लेकर बरेली में विश्व हिंदू परिषद और बीजेपी ने सवाल उठाए हैं।विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सीओ (सिटी) श्वेता यादव से मिलकर बरेली के शराब कारोबारी संयम जायसवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। इस मामले पर बीजेपी के कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने भी संयम जायसवाल के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की बात कही है।
विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि ,” भारत- पाकिस्तान मैच के दौरान ऐसी हरकत करने वालों के खिलाफ पहले कभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है, इसलिए ऐसी हरकत करने वालों लोगो की हिम्मत बढ़ी हुई है। उन्होंने संयम जायसवाल के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई करने की बात कही है।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…
गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…
प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…
दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…