एनआईए ने दाऊद पर रखा 25 लाख का इनाम,जारी की गुर्गों की तस्वीरें

 

नई दिल्ली- नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) दाउद और उसके गुर्गों पर इनाम रखने के साथ ही उनकी ताजा तस्वीरें जारी की है.. एनआईए ने दाऊद के खास माने छोटा शकील, दाऊद के भाई अनीस इब्राहिम, जावेद चिकना और 1993 मुंबई बम धमाकों का मास्टरमाइंड टाइगर मेमन की नई तस्वीरें जारी की हैं।

एनआईए ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के सिर पर 25 लाख रुपए का इनाम रखा है.. अगर कोई व्यक्ति दाऊद के बारे में सूचना देता है तो उसे 25 लाख रुपए दिए जाएंगे.. दाऊद 1993 में हुए मुंबई सीरियल ब्लास्ट केस में मुख्य आरोपी है..इसके अलावा एनआईए ने दाऊद इब्राहिम के करीबी छोटा शकील पर 20 लाख.. अनीस इब्राहिम शेख,  जावेद चिकना और  टाइगर मेमन पर 15-15 लाख रुपए का नकद इनाम रखा है.. ये सभी 1993 के मुंबई सीरियल बम धमाकों के मामले में वांछित आरोपी हैं.. एजेंसी ने फरवरी में ‘डी कंपनी’ के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

 

एनआईए ने एक बयान जारी कर बताया कि दाऊद इब्राहिम को संयुक्त राष्ट्र ने वैश्विक आतंकवादी घोषित है.. वह एक अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क चलाता है.. इसका नाम डी-कंपनी है..इसमें अनीस इब्राहिम शेख, छोटा शकील, जावेद चिकना और टाइगर मेमन जैसे लोग शामिल हैं।

एनआईए ने भले ही उस पर इनाम रखा है लेकिन यह सबको मालूम है कि दाऊद पाकिस्तान के कराची एक फार्म हाउस में छिपा बैठा है.. कराची में उसे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की सरपरस्ती हासिल है। दाऊद भारत में हुए आतंकी हमलों में शामिल रहा है । दाउद पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 25 मिलियन डॉलर का इनाम रखा था.. दाउद भारत के मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट में शामिल है.

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

5 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

43 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

43 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

2 hours ago