पंचायत के दौरान दलित महिला और बेटे के साथ मारपीट

गोंडा-  गांव की पंचायत ने एक दलित परिवार को ऐसी सजा सुनाई है, जिसे सुनकर आपको यकीन हो जाएगा कि समय बदलने के बावजूद देश के कुछ इलाकों में लोगों की सोच आज भी रुढ़िवादी है।

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के एक गांव में ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि और उसके साथी ने एक दलित महिला और उसके नाबालिग बेटे के साथ कथित तौर पर मारपीट की और जातिवादी गालियां दीं। आरोपियों की पहचान ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि संतोष यादव और उनके साथी संत कुमार यादव के तौर पर हुई है।

गोंडा के एसपी आकाश तोमर ने कहा कि जयश्री और उसके बेटे के रूप में पहचानी गई महिला को कथित तौर पर सार्वजनिक रूप से प्रताड़ित किया गया और 16 अगस्त को महिला की बेटी की कोर्ट मैरिज के बाद कल्लापुर सरायहर्रा गांव में उनके घर पर ताला लगा दिया था। शादी उसी गांव के एक व्यक्ति से की गई, जो उसी जाति का था।

एसपी ने कहा कि संतोष और संत कुमार ने पंचायत के दौरान महिला और उसके बेटे की सार्वजनिक रूप से पिटाई की और बाद में एक रिकॉर्ड की गई घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

उन्होंने कहा कि दोनों के खिलाफ नवाबगंज थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 323 के तहत स्वेच्छा से चोट पहुंचाने और 504 अपमान के साथ-साथ अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

5 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

43 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

43 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

2 hours ago